Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रशांत किशोर से ज्यादा अमीर उनकी डॉक्टर पत्नी जाह्नवी, हलफनामे से संपत्ति का खुलासा

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 08:18 PM (IST)

    बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते हुए प्रशांत किशोर ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। उनके पास 22 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति और 59 करोड़ की ...और पढ़ें

    प्रशांत किशोर से ज्यादा अमीर उनकी डॉक्टर पत्नी जाह्नवी, हलफनामे से संपत्ति का खुलासा

    प्रशांत किशोर से ज्यादा अमीर उनकी डॉक्टर पत्नी जाह्नवी, हलफनामे से संपत्ति का खुलासा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव (Bankipur Byelection) में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर (Prashant Kishor Net Worth) की संपत्ति का खुलासा आखिरकार हो ही गया।प्रशांत किशोर ने सोमवार (13 जुलाई) को नामांकन दाखिल किया।

    हलफनामे के अनुसार, प्रशांत किशोर के पास कुल 22,19,74,976 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 99,51,67,249 रुपये की चल संपत्ति है।

    वहीं, प्रशांत किशोर द्वारा स्वयं अर्जित की गई अचल संपत्ति का अनुमानित वर्तमान बाजार मूल्य 59,25,00,000 रुपये है। इसके अतिरिक्त, उन्हें विरासत में मिली संपत्ति का वर्तमान मूल्य 14,62,00,000 रुपये है।

    20260705250L.jpg

    1 साल में कमाए 58 लाख से ज्यादा

    वित्तीय वर्ष 2024-25 के आयकर रिटर्न के अनुसार, प्रशांत किशोर की कुल आय 58,45,430 रुपये दिखाई गई है। यह आय 'जन सुराज पार्टी' को दिए गए 10,00,00,000 रुपये (10 करोड़) के दान के बाद की है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में उनकी आय 8,89,26,320 रुपये थी।

    कंपनियों में हिस्सेदारी:

    प्रशांत किशोर की 'वेधास वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड' (Vedhas Ventures Private Limited) में 100% हिस्सेदारी है।

    कर्ज और देनदारियां

    • प्रशांत किशोर पर बैंक और वित्तीय संस्थानों का कुल 5,77,53,765 रुपये का कर्ज (देनदारी) है।
    • उनकी पत्नी पर 55,38,000 रुपये की देनदारी है।

    MBBS हैं प्रशांत की पत्नी

    हलफनामे के अनुसार, प्रशांत किशोर मुख्य पेशा 'राजनीतिक सलाहकार और कंसल्टेंट' (Political Advisor & Consultant) का है। वहीं, उनकी पत्नी जाह्नवी दास पेशे से चिकित्सक (MBBS) हैं और अपोलो इंद्रप्रस्थ अस्पताल, नई दिल्ली में सीनियर एडवाइजर स्पेशल प्रोजेक्ट्स के पद पर कार्यरत हैं।

    20260713235L.jpg

    आपराधिक रिकॉर्ड

    • प्रशांत किशोर पर वर्तमान में कुल 8 आपराधिक मामले लंबित हैं।
    • इन मुकदमों में मुख्य रूप से गैरकानूनी रूप से जमा होने (Unlawful assembly), दंगा करने, लोक सेवक के काम में बाधा डालने और मानहानि जैसे आरोप शामिल हैं।
    • हालांकि, हलफनामे में स्पष्ट किया गया है कि उन्हें अब तक किसी भी आपराधिक मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।

    प्रशांत किशोर की शैक्षणिक योग्यता

    प्रशांत किशोर ने वर्ष 2001-2003 में एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ASCI), हैदराबाद से मास्टर ऑफ हेल्थकेयर मैनेजमेंट (MHA) की डिग्री हासिल की है।

    यह प्रोग्राम अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी और हिंदुजा अस्पताल के सहयोग से विकसित किया गया था।

    इससे पहले उन्होंने 1999 में लखनऊ विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की पढ़ाई पूरी की थी।

    यह भी पढ़ें- मकान डेवलपर कंपनी की CEO, रांची और नोएडा में फ्लैट; JJD प्रत्याशी वीणा मानवी के पास कितनी संपत्ति?

    खबरें और भी