विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बांकीपुर के 10 हजार लोगों को 1 साल में दिलाएंगे नौकरी', आभार सभा में प्रशांत किशोर ने किया वादा

Published: Tue, 11 Aug 2026 09:25 PM (IST)

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में आभार सभा के दौरान 10 हजार लोगों को नौकरी दिलाने का वादा किया। उन्होंने राशन ...और पढ़ें

'बांकीपुर के 10 हजार लोगों को 1 साल में दिलाएंगे नौकरी', आभार सभा में प्रशांत किशोर ने किया वादा

'बांकीपुर के 10 हजार लोगों को 1 साल में दिलाएंगे नौकरी', आभार सभा में प्रशांत किशोर ने किया वादा

HighLights

  1. बांकीपुर में 10 हजार लोगों को नौकरी देने का वादा।

  2. राशन कार्ड में भ्रष्टाचार खत्म कर 5 किलो अनाज सुनिश्चित।

  3. 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों को 1100 रुपये पेंशन का आश्वासन।

जागरण संवाददाता, पटना। जन सुराज के सूत्रधार व बांकीपुर के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में आभार सभा व भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बहुत लोगों को लग रहा था कि जीत के बाद हम कहां घूम रहे थे। मैं आप लोगों का ही काम कर रहा था।

उन्होंने कहा कि आपका बच्चा पढ़ा है, तो उसका बायोडेटा मेरे ऑफिस में दीजिए। कम से कम 10 हजार बच्चों को यहां से नौकरी लगाने की व्यवस्था तुरंत करेंगे।

पीके ने कहा कि बिहार के किसी विधानसभा क्षेत्र से अगर सबसे ज्यादा किसी को नौकरी मिलेगी, तो बांकीपुर के लोगों को ही मिलेगी।

उन्होंने कहा कि देशभर में जितना भी हमारा संबंध है, उन सबसे मैंने कहा है कि बिहार के लोगों को नौकरी दीजिए। जब जन सुराज की व्यवस्था बिहार में बनेगी तो बच्चों को बाहर भी कमाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।

यारपुर राजपूताना गोपाल शरण सिंह पथ में प्रशांत किशोर ने कहा कि आप तीन महीने का समय दीजिए यहां राशन कार्ड बनाने के लिए कोई एक रुपये घूस नहीं ले सकता है। जिसका भी राशन कार्ड है, उसे पांच किलो अनाज मिलेगा, चार किलो नहीं।

उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी को 1100 रुपये पेंशन मिलेगा। जिन्हें नहीं मिल रहा है, वह मेरे कार्यालय में आवेदन दें, हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें निश्चित तौर पर पैसे मिले। तीन महीने में इसे सुधार कर दिखाएंगे।

पीके ने कहा कि सरकारी विद्यालय बहुत अच्छा हो जाएगा या यदि अच्छा नहीं हुआ तो सालभर के बाद आपका बच्चा प्राइवेट विद्यालय में पढ़ेगा, उसकी फीस का जिम्मा प्रशांत किशोर के जिम्मे रहेगा, उसकी खर्च का चिंता आपको नहीं करना है। इसमें साल भर का समय लगेगा।

उन्होंने मंगलवार को सबसे पहले दशरथा के शहीद राम गोविंद सिंह बालिका उच्च विद्यालय में स्मरण व श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया।

इसके बाद वे यारपुर राजपूताना गोपाल शरण सिंह पथ में आभार सभा में हिस्सा लिया। जक्कनपुर के हनुमान पथ व वार्ड 40 में लंगरटोली चौक के पास ग्रैंड पैलेस हाल में आभार सभा में शामिल हुए।