Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prashant Kishor: 'इस बार हम लिखकर दे रहे हैं कि NDA सरकार...', प्रशांत किशोर ने खुले मंच से कर दिया एलान

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 02:19 PM (IST)

    Bihar Newsबिहार में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी क्रम में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किश ...और पढ़ें

    प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव को लेकर दे दिया खुला चैलेंज (जागरण)
    प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव को लेकर दे दिया खुला चैलेंज (जागरण)

    HighLights

    1. प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों को किया चैलेंज
    2. बिहार की बदहाली को लेकर राजनेता बने प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान
    3. NDA और I.N.D.I.A के वोट काटने के सवाल पर पीके ने दिया दो टूक जवाब

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics in Hindi: बिहार में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब विधानसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। विधानसभा चुनाव से पहले इस बार सबसे अधिक किसी नेता की चर्चा हो रही है वह हैं जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर।

    बता दें कि बिहार से ताल्लुक रखने वाले सियासी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने 2 अक्तूबर को पार्टी बनाने का एलान कर दिया है।

    प्रशांत किशोर ने दे दिया चैलेंज

    प्रशांत किशोर ने पार्टी बनाने का एलान करने के साथ NDA और I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा चैलेंज दे दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि हम 2 अक्तूबर को पार्टी बनाने जा रहे हैं।

    इस बार लिखकर दे रहा हूं कि बिहार की जनता इसबार NDA और I.N.D.I.A को विधानसभा चुनाव 2025 में पूरी तरह से काट कर साफ कर देगी। इस बार जनसुराज को जनता जिताएगी।

    बिहार के लोग ही बिहार को बदलेंगे: प्रशांत किशोर

    बिहार को बदलना है तो करना बिहार के लोगों को ही है, चाहे आज हो या 20 वर्ष बाद हो। कोई आपके लिए तमिलनाडु और पंजाब से आने वाला नहीं है।

    प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के पैसे वाले लोग समझ रहे हैं कि पैसे की बदौलत बेटे को पढ़ा लेंगे। लेकिन वे यह नहीं सोच रहे हैं कि उनका बेटा बाहर चला गया पढ़ने और नौकरी ले ली तो फिर बिहार मुश्किल से ही लौटकर आएगा।

    खबरें और भी

    वोट काटने पर प्रशांत किशोर ने किया पलटवार

    प्रशांत किशोर ने कहा कि हमसे कुछ लोग पूछ रहे हैं कि किसका वोट काटिएगा NDA का या I.N.D.I.A का। इस पर उन्होंने कहा कि हम उन लोगों को इस बार लिखकर दे रहे हैं कि NDA और I.N.D.I.A का पत्ता पूरी तरह से साफ हो जाएगा। जनसुराज पूरी तरह से जनता के साथ है और जनता हमारे साथ है।

    ये भी पढ़ें

    Jitan Ram Manjhi: 'मंत्रालय देखकर माथा ठोकने लगे हम', बिहार आते ही मांझी का चौंकाने वाला बयान, कहा- मोदी जी ने..

    Lalu Yadav: 'ऊंची जातियों के पास...', रिसर्च के जरिए लालू ने फिर खेला कास्ट कार्ड; सियासी भूचाल आना तय