JDU प्रदेश अध्यक्ष के 'छिटपुट' वाले बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, पूछा- आखिर गंभीर अपराध किसे कहते हैं?
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले पर JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के 'छिटपुट घटना' वाले बयान पर प्रशांत किशोर ने तीखा हमला बोला है।

प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)
HighLights
JDU अध्यक्ष ने जमुई घटना को 'छिटपुट' बताया।
प्रशांत किशोर ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताई।
पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर किया।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से सरेराह हुई बदसलूकी और मारपीट के वायरल वीडियो ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस घटना पर जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के एक बयान ने विवाद को और हवा दे दी है।
उमेश कुशवाहा ने मामले पर टिप्पणी करते हुए इसे एक ‘छिटपुट घटना’ करार दिया। उन्होंने कहा, "अगर कोई छिटपुट घटना घटती है तो हम सरकार के तौर पर संवेदनशील हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
JDU नेता के इस बयान पर 'जन सुराज' के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तीखा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने सरकार की सोच और राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा, "इससे उनकी सोच का पता चलता है। लेकिन बिहार की जनता को इस पर ज़रूर सोचना चाहिए।"
राज्य में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं का जिक्र
प्रशांत किशोर ने राज्य में हाल में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए पूछा, "अगर यह एक इक्का-दुक्का या अपवाद वाली घटना है—तो फिर NEET छात्र वाली घटना क्या थी? बेगूसराय में रात के समय एक लड़की को उसके पिता के सामने ही होटल से खींचकर ले जाने की कोशिश के बारे में क्या कहेंगे? रोशन यादव, बंटी यादव और ऐसे कई अन्य लोगों की हत्याओं के बारे में क्या? अगर इस घटना को छिटपुट माना जा रहा है, तो कृपया हमें बताएं—आखिर गंभीर घटना किसे कहते हैं?..."
मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोप नंदन यादव को एनकाउंटर किया है और दूसरे आरोपी हरेराम यादव को गिरफ्तार के दौरान पैर टूट गया है।
