Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prashant Kishor: आज अनशन तोड़ेंगे प्रशांत किशोर, अचानक क्यों लिया ये फैसला; क्या है पीके की रणनीति?

    Updated: Thu, 16 Jan 2025 06:00 AM (IST)

    प्रशांत किशोर आज अपना अनशन खत्म करेंगे। बीपीएससी अभ्यर्थियों के आग्रह पर यह फैसला लिया गया है। आंदोलन जारी रहेगा और उसके नए स्वरूप की घोषणा अनशन समाप् ...और पढ़ें

    बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में प्रशांत किशोर। फोटो- PTI
    बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में प्रशांत किशोर। फोटो- PTI

    HighLights

    1. प्रशांत किशोर ने अनशन तोड़ने का फैसला कर लिया है।
    2. प्रशांत किशोर अनशन तोड़ने के बाग आगे की रणनीति बताएंगे।
    3. बीपीएससी के खिलाफ जन सुराज पार्टी हाई कोर्ट गई है।

    राज्य ब्यूरो, पटना। गुरुवार को अपराह्न में प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) अपना अनशन समाप्त कर देंगे। जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) का कहना है कि बीपीएससी अभ्यर्थियों (BPSC) के आग्रह पर इसका निर्णय लिया गया है। आंदोलन जारी रहेगा और उसके नए स्वरूप की घोषणा अनशन समाप्त करते समय होगी।

    शिक्षा-परीक्षा और रोजी-रोजगार के पांच सूत्री मुद्दे पर दो जनवरी से अनशन कर रहे प्रशांत किशोर जसुपा के सूत्रधार हैं।  पीके के इस आंदोलन की जड़ में बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) है। उसमें अनियमितता व धांधली का आरोप लगाते हुए बीपीएससी अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे थे।

    30 दिसंबर को किया था छात्र संसद का आयोजन

    उन अभ्यर्थियों के साथ पीके ने 30 दिसंबर को गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा के समक्ष छात्र संसद का आयोजन किया था। उसी दिन उनका जत्था मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर रहा था, जिसे जेपी गोलंबर पर पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया।

    बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुआ लाठीचार्ज

    पीके के निकल जाने के बाद वहां प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी हुई थी। उसी के बाद पीके ने दो जनवरी से अनशन की घोषणा की थी। नियत समय पर वे अनशन पर बैठ गए। छह जनवरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। निजी मुचलके पर न्यायालय ने मुक्त किया।

    खबरें और भी

    हाई कोर्ट गई जसुपा

    इस बीच बीपीएससी पीटी को रद कराने के लिए जसुपा हाई कोर्ट भी गई और उसके प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से मुलाकात भी हुई। वैनिटी वैन, अस्पताल में भर्ती होने, गंगा किनारे कैंप लगाने आदि का प्रकरण इसी दौरान का है। इतने हो-हल्ला के बाद अब पीके अनशन तोड़ रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: महागठबंधन में शामिल होंगे पशुपति पारस? लालू ने दिया सीधा जवाब; NDA में मचेगी खलबली

    ये भी पढ़ें- नीतीश के लिए RJD का दरवाजा बंद है या खुला, कन्फ्यूजन में लालू परिवार; मीसा ने दिए बड़े संकेत