यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Prashant Kishor: 'अगर जहाज डूबेगा तो हिंदू-मुसलमान...', प्रशांत किशोर ने बिहार के लोगों को चेताया; दे डाली नसीहत
Bihar Politics जनसुराज यात्रा के संयोजक प्रशांत किशोर ने बिहार के अमीर लोगों को नसीहत देते हुए कहा है कि उनका भी भला होने वाला नहीं है। अगर जहाज डूबेग ...और पढ़ें

HighLights
- प्रशांत किशोर ने बिहार के अमीर लोगों को नसीहत देते हुए चेताया है।
- प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार के अमीर लोगों का भी भला होने वाला नहीं है।
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Hindi: लोकसभा चुनाव से पहले चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज यात्रा के संयोजक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने अपने अभियान को तेज कर दिया है। प्रशांत किशोर, गांव के लोगों के बीच जाकर लगातार संबोधित कर रहे हैं। लोगों से बिहार को बदलने के लिए लगातार अपील कर रहे हैं।
बच्चों के भविष्य के लिए सही उम्मीदवार को मतदान करने के लिए जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। वे लोगों को तरह-तरह के उदाहरण देकर समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रशांत किशोर ने बिहार के पैसे वाले लोगों को दी नसीहत
प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने इस बार बिहार के अमीर-गरीब, हिंदू-मुसलमान और अगड़े-पिछड़े सभी वर्ग के लोगों को समझाया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि आपमें से कुछ पैसे वाले लोग हैं। वे सोच रहे हैं कि हम तो बच्चे को प्राइवेट में पढ़ाकर निकाल लेंगे। लेकिन आपका भी भला होने वाला नहीं है।
जैसे गरीब के बच्चे बाहर जाकर मजदूरी करने गया है और एक बार छठ में वापस आता है। वैसे ही अमीर के बच्चे भी साल में एक-दो बार ही आएंगे। आपको भी परिवार का सुख नहीं मिलने वाला है।
जहाज डूबेगा तो अमीर-गरीब, हिंदू-मुसलमान सभी डूबेंगे
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर जहाज डूबेगा तो अमीर-गरीब, हिंदू-मुसलमान, अगड़ा-पिछड़ा और महिला-पुरुष सभी डूबेंगे। इसलिए संभल जाइए। बिहार के लिए वोट कीजिए। बिहार में रोजगार पैदा करने के लिए वोट कीजिए।
यह भी पढ़ें