Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prashant Kishor: नीतीश कुमार किस लिए परेशान हैं? प्रशांत किशोर ने बताई अंदर की बात; बोले- 20 साल बर्बाद हो गया

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 11:50 PM (IST)

    चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर से हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब केंद्र में सत्ता बनाए र ...और पढ़ें

    प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)
    प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमला बोला
    2. प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के 20 साल के शासन को बर्बाद बताया
    3. प्रशांत किशोर ने भाजपा और आरजेडी पर भी जोरदार निशाना साधा

    पीटीआई, पटना। Prashant Kishor on Nitish Kumar: जनसुराज के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के कमजोर होने के बावजूद नीतीश कुमार बिहार के लिए कोई ठोस मांग नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, वह केंद्र में सत्ता में बरकरार रखने के लिए ये सब कर रहे हैं।

    प्रशांत किशोर ने बताई- नीतीश कुमार की परेशानी की वजह

    प्रशांत किशोर ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अपनी पार्टी की हिस्सेदारी को लेकर परेशान हैं और राज्य स्तर पर विरोधियों से बदला चुकाने के लिए भाजपा के साथ अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे हैं, बजाय इसके कि वे राज्य को औद्योगिक रूप से पुनर्वासित करने के लिए अपने पद का लाभ उठाएं।

    CM 20 चीनी मिलों को बहाल करने की बात क्यों नहीं उठाते: पीके

    प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि लोग बिहार के लिए विशेष दर्जे की बात कर रहे हैं। मैं पूछता हूं कि नीतीश कुमार 20 चीनी मिलों को बहाल करने के लिए दबाव क्यों नहीं बना सके जो सालों से बंद हैं? वे लगभग 20 साल से सत्ता में बने हुए हैं। और इस 20 साल को बर्बाद अवसरों के लिए याद किया जाएगा।

    नीतीश कुमार को मंत्रिमंडल में पद की थी चिंता

    उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बिना नाम लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार को केवल इस बात की परवाह थी कि उनकी पार्टी को मंत्रिमंडल में कितने पद मिल रहे हैं। उन्होंने भाजपा में उन लोगों को ठीक करने के लिए अपने नए-नए प्रभाव का इस्तेमाल किया, जिनकी पगड़ी आंखों में खटकती थी।

    खबरें और भी

    बिहार के 10 करोड़ लोग मिलकर पार्टी बनाएंगे

    पीके ने कहा कि 'जन सुराज' अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में किसी के साथ बिना गठबंधन किए चुनाव लड़ेगी। किशोर ने दावा करते हुए कहा कि हमलोग विजय प्राप्त करेंगे। बिहार के लोग नीतीश, भाजपा और राजद द्वारा उन्हें मजबूर किए गए दुष्चक्र से तंग आ चुके हैं। 2 अक्टूबर को 10 करोड़ लोग मिलकर नई पार्टी बनाएंगे। यह इतिहास में पहली बार होगा कि इतने सारे लोग किसी पार्टी की स्थापना करेंगे।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: 'हम छोड़ने वाले नहीं हैं', आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे तेजस्वी; डेट भी कर दी फिक्स

    Rajesh Verma: चिराग के सांसद ने केंद्र सरकार से कर दी 3 स्पेशल डिमांड, खगड़िया से लेकर मिथिलांचल तक हो रही तारीफ