यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Prashant Kishor: '2025 चुनाव के बाद नीतीश कुमार...', प्रशांत किशोर के दावे से सियासी पारा हाई; अब क्या करेगी JDU?
Bihar Politics जनसुराज यात्रा के संयोजक प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को फिर टारगेट किया है। उन्होंने 2025 चुनाव को लेकर नीतीश कुमार की भविष्यवाणी कर द ...और पढ़ें

HighLights
- प्रशांत किशोर ने 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा कर दिया है।
- प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर सीधे तौर पर हमला बोला है।
- प्रशांत किशोर ने भाजपा को लेकर भी बड़ी बात कह डाली है।
डिजिटल डेस्क, पटना। Prashant Kishor on Nitish Kumar: बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव की तैयारी सभी पार्टियों ने तेज कर दी है। इसी क्रम में इस बार जनसुराज यात्रा के संयोजक प्रशांत किशोर भी चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह लगातार अब नीतीश कुमार के खिलाफ आक्रामक हो रहे हैं।
भाजपा गलती से बहुमत ले आती तो नीतीश कुमार को...
प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने इस बार भाजपा की आड़ में नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार किसी लायक भी नहीं बचेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार अगर भाजपा लोकसभा चुनाव में बहुमत ले आती तो नीतीश कुमार को कब का कुर्सी से उतार फेंकती।
2025 में जनता ऐसे उतारेगी कि नीतीश कुमार बात करने लायक नहीं रहेंगे
प्रशांत किशोर ने कहा कि देखिए कैसी विडंबना है कि नीतीश कुमार हर स्थिति में कुर्सी पर बैठे हुए हैं। लेकिन 2025 में जनता इन्हें इस तरह से कुर्सी से उतारेगी कि यह बात करने के लायक भी नहीं बचेंगे। इनकी स्थिति सबसे अधिक बुरी हो जाएगी।
प्रशांत किशोर ने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आपलोग नीतीश कुमार को गद्दी से उतारेंगे तो इसपर वहां बैठे लोगों ने कहा कि हां हमलोग नीतीश कुमार को गद्दी से उतार फेकेंगे।
ये भी पढ़ें
Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षा विभाग का एक और फरमान, शिक्षकों को साल में 6 दिन करना होगा ये काम