Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'लालू जी को चिंता है...', प्रशांत किशोर ने RJD सुप्रीमो पर कसा तंज, लोगों से पूछा- क्या आपको जात-धर्म चाहिए

    By Yogesh SahuEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 10:41 AM (IST)

    Prashant Kishor राजनीति के रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन सुराज पदयात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन ...और पढ़ें

    'लालू जी को चिंता है...', प्रशांत किशोर ने RJD सुप्रीमो पर कसा तंज, लोगों से पूछा- क्या आपको जात-धर्म चाहिए
    'लालू जी को चिंता है...', प्रशांत किशोर ने RJD सुप्रीमो पर कसा तंज, लोगों से पूछा- क्या आपको जात-धर्म चाहिए

    HighLights

    1. प्रशांत किशोर ने लालू यादव को लेकर कसा तंज
    2. मुजफ्फरपुर जिले में पदयात्रा कर रहे हैं पीके

    Prashant Kishor : जागरण डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन सुराज पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर ने एक बार फिर लालू यादव और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचने की नसीहत भी दी है।

    बता दें कि राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बीते दिनों मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन और कांटी प्रखंड में जन सुराज पदयात्रा की है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं।

    प्रशांत किशोर ने यहां आयोजित जनसभा में लोगों से कहा कि नेताओं के अनपढ़ बच्चे राज कर रहे हैं और सामान्य परिवारों के युवा पढ़-लिखकर बेरोजगार बैठे हैं।

    आपको जाति और धर्म चाहिए, लेकिन बच्‍चों की चिंता कीजिए, आप मेरे साथ खड़ा होने से पहले अपने बच्चों के साथ खड़ा होइए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि ऐसा नहीं करने पर आपका बच्‍चा मजदूर नहीं बनेगा तो कौन बनेगा?

    आपका लड़का मजदूर नहीं बनेगा : प्रशांत

    प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू जी को चिंता है कि हमारा लड़का मुख्यमंत्री बने। आपका लड़का मैट्रिक कर लिया, बीए कर लिया, एमए कर लिया।

    उसको चपरासी की नौकरी भी नहीं मिल रही है, लेकिन आपको चिंता नहीं है। आप तो जात का झंडा उठाए हुए हैं। धर्म का झंडा उठाए हुए हैं। आपका लड़का मजदूर नहीं बनेगाा तो कौन मजदूर बनेगा भाई?

    आपका बच्चा पढ़-लिखकर घर में बेरोजगार बैठा है। उसका मुंह आपको नहीं देखना है। लालू जी का लड़का कैसे बन जाए मुख्यमंत्री, मोदी जी कैसे बन जाएं प्रधानमंत्री। भाइयों इससे आपकी दशा नहीं सुधरने वाली है।

    हमें आपका साथ नहीं चाहिए

    प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि बहुत लोग कह रहे हैं कि आप आगे चलिए, आपके पीछे हम हैं। हम आपको हाथ जोड़कर कह रहे हैं कि हमें आपका साथ नहीं चाहिए।

    अरे जिस समाज में लोग अपने बच्चों के साथ नहीं खड़े हैं। आप हमारे साथ क्या खाक खड़ा होइएगा। हम आपके गांव में आ रहे हैं। यहां जो 100 बच्चे मिले हैं, उनमें से आधे से ज्यादा बच्चों के शरीर पर कपड़ा नहीं है।

    यह भी पढ़ें : Income Tax: बिहार में धनकुबेर निकला पोल्ट्री व्यवसायी, घर से 30 लाख कैश बरामद, सौ करोड़ की संपत्ति का चला पता

    आपके जितने भी छोटे बच्चे यहां आए हैं, आप नजर घुमाकर देख लीजिए ज्यादातर बच्चों के पैर में चप्पल नहीं है। लेकिन आपको अपने बच्चों की चिंता नहीं है। आप तो जात का झंडा उठाए हैं।

    अपने बच्चों का चेहरा देखिए : किशोर

    आपको धर्म चाहिए, आपको जात चाहिए। अपने बच्चों का भविष्य नहीं चाहिए। ऐसे में आप नहीं भोगेंगे, तो कौन भोगेगा? यही बताने के लिए गली-गली घूम रहे हैं। आपको ये समझा रहे हैं।

    खबरें और भी

    मेरे भाई आपकी हमारी तो आधी से ज्यादा जिंदगी बीत गई है, कम से कम अपने बच्चों का चेहरा देखिए। नहीं देखेंगे, तो आपके बच्चों का भला नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें : PM Modi : प्रधानमंत्री मोदी को गिफ्ट देने के लिए बिहार की तीन महिलाओं ने खरीदी बाइक, ये है पूरा मामला