विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jan Suraaj Candidates: 243 में से 70 उम्मीदवारों का सियासी समीकरण फाइनल, PK बोले- इनको पैसे भी दूंगा

Published: Fri, 24 Jan 2025 08:22 PM (IST)

जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव में पिछड़ा और अति-पिछड़ा वर्ग के 70 योग्य उम्मीदवारों को ...और पढ़ें

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर। फाइल फोटो PTI
जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर। फाइल फोटो PTI

HighLights

  1. पिछड़ा वर्ग को 70 टिकट और चुनाव लड़ने के लिए धन भी देंगे पीके
  2. पीके ने कहा, लाठी की मार का जवाब वोट की चोट से देने का समय आ गया है
  3. पीके ने जननायक के सपनों के समतामूलक समाज की बात का उल्लेख किया

राज्य ब्यूरो, पटना। जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) जनसंख्या के अनुपात में टिकट वितरण का वादा पहले भी करते रहे हैं और शुक्रवार को एक बार फिर उनके द्वारा यह प्रतिबद्धता दोहराई गई। अवसर मिलर हाई स्कूल के परिसर में कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया था।

यहां पीके ने कहा कि पिछड़ा व अति-पिछड़ा वर्ग के योग्य 70 कैंडिडेट्स को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारेंगे। उनमें जो साधन-संपन्न नहीं होंगे, उन्हें चुनाव लड़ने के लिए धन और संसाधन भी उपलब्ध कराएंगे।

कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन सम्मिलित रूप से भी पिछड़े समाज के 70 लोगों को टिकट नहीं दे सकते।

'लाठी की मार का जवाब...'

बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितता और धन-दोहन का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पेपर-लीक का विरोध करने पर अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज हुआ। लाठी की मार का जवाब वोट की चोट से देने का समय आ गया है।

'35 वर्षों के शासनकाल में बिहार को बर्बाद किया'

पीके ने जननायक के सपनों के समतामूलक समाज की बात का उल्लेख किया। कहा कि समतामूलक समाज के नाम पर पिछले 35 वर्षों के शासन-काल में बिहार को बर्बाद किया गया है।

'बिहार में 100 में से 60 लोग भूमिहीन'

समतामूलक समाज बनाने के लिए उन्होंने जसुपा के पांच मंत्रों की जानकारी दी और कहा कि भूमिहीनों को भूखंड, सबको समान शिक्षा और रोजगार के लिए पूंजी की उपलब्धता से ही समतामूलक समाज का निर्माण हो सकता है। बिहार में 100 में 60 लोग भूमिहीन हैं। अभी मात्र आठ जातियों के पास दो तिहाई भूमि है। सत्ता में आने पर जसुपा तीन वर्षों में भूमि सुधार लागू करेगी।

रालोजपा कार्यालय में कर्पुरी ठाकुर की जयंती मनी

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, प्रधान महासचिव केशव सिंह, उपाध्यक्ष विरेश्वर सिंह, अम्बिका प्रसाद बीनू और श्रवण अग्रवाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वाजंलि दी।

हम ने भी मनाई कर्पूरी जयंती

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में बिहार को प्रगति पथ पर लाने और विकास को गति देने में उनके अपूर्व योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि 1952 की पहली विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद वे बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे। उनका जीवन ईमानदारी की मिसाल है।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी, श्याम सुंदर शरण, देवेंद्र मांझी, गीता पासवान, श्रवण कुमार समेत कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Prashant Kishor: 'पुरुष शादी होते ही...', पीके को इस बात की चिंता; बोले- ये सिर्फ बिहार में होता है

ये भी पढ़ें- 100 बाइकर्स के साथ जसुपा का संदेश बांटने निकले आनंद मिश्रा, पीठ थपथपाकर प्रशांत किशोर बोले- युवाओं के साथ...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।