Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prashant Kishor: 'सत्ता में आए तो एक घंटे में खत्म कर देंगे शराबबंदी', प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 11:02 PM (IST)

    जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वे एक घंटे के अंदर शराबबंदी को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि राजन ...और पढ़ें

    सत्ता में आए तो एक घंटे में खत्म कर देंगे शराबबंदी: प्रशांत किशोर। (फाइल फोटो)
    सत्ता में आए तो एक घंटे में खत्म कर देंगे शराबबंदी: प्रशांत किशोर। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि सत्ता में आने पर एक घंटे के अंदर शराबबंदी प्रतिबंध को समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने दो अक्टूबर को पार्टी की स्थापना को लेकर कहा कि दो अक्टूबर के लिए किसी खास तैयारी की आवश्यकता नहीं हमने दो वर्ष से इसकी तैयारी कर रखी है।

    इससे पहले प्रशांत किशोर ने पटना के ज्ञान भवन में प्रबुद्ध समाज के लोगों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नेताओं ने समाज में यह भ्रम फैला दिया है कि राजनीति में जाति और धनबल की जरूरत होती है। ऐसा कदापि नहीं है।

    उन्होंने कहा कि समाज का एक बड़ा वर्ग जो शिक्षित हैं और जिनका चरित्र भी अच्छा है, लेकिन वह राजनीति से दूरी बनाए रखते हैं। इसकी वजह है उनके अंदर फैलाया गया भ्रम।

    उन्होंने कहा कि जो सक्षम हैं और जिनकी सोच समाज में कुछ अच्छा करने की है, वे इसी भ्रम की वजह से राजनीति से दूरी बनाकर रहना चाहते हैं। इसी वजह से जन सुराज विचार मंच की कल्पना की गई है।

    पीके ने कहा कि जो लोग राजनीति में समाज सेवा के उद्देश्य से आना चाहते हैं उनसे उम्मीद है कि वे जन सुराज का संदेश पहुंचाने में अपने को आगे लाएंगे।

    खबरें और भी