Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi : प्रधानमंत्री मोदी ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, कहा- महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए ये काम

    Updated: Mon, 13 May 2024 12:40 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 दिवसीय दौरे ने सियासी हलचल का बढ़ा दिया है। बीते रविवार को पीएम मोदी ने पटना में रोड शो करने ...और पढ़ें

    महिलाओं का सशक्तिकरण मेरी प्रतिबद्धता : प्रधानमंत्री
    महिलाओं का सशक्तिकरण मेरी प्रतिबद्धता : प्रधानमंत्री

    HighLights

    1. महिलाओं का सशक्तिकरण मेरी प्रतिबद्धता : प्रधानमंत्री
    2. रोड शो के बाद एक निजी चैनल से साक्षात्कार में बोले मोदी

    राज्य ब्यूरो, पटना। PM Modi In Patna : बिहार की राजधानी पटना में पहली बार रोड शो करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार की शाम एक निजी टीवी चैनल से साक्षात्कार में कहा कि महिलाओं की प्रगति से हमेशा देश का सशक्तिकरण होता है।

    उन्होंने मातृ दिवस से जोड़कर किए पूछे गए प्रश्न पर कहा कि वह महिलाओं के सशक्तिकरण की इस यात्रा को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिलाओं का सशक्तिकरण मेरी प्रतिबद्धता बनी हुई है।

    उन्होंने यह भी कहा कि मैंने जी-20 शिखर सम्मेलन में भी यह बात कही थी। मोदी ने इस दौरान पिछले 10 वर्षों में 'नारी शक्ति' को अपने एजेंडे में शीर्ष पर रखने की चर्चा करते हुए विकास संबंधित दृष्टिकोण के बारे में विस्तार से बताया।

    फिर से उपलब्धियां गिनाईं

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने गांवों में ड्रोन दीदी लॉन्च की, महिलाओं के लिए सेना के दरवाजे खोले, उन्हें वायुसेना में पायलट के रूप में नियुक्ति दी।

    अब हमारी बेटियां भी सियाचिन सहित सीमाओं की रक्षा कर रही हैं। मैं यह मनोवैज्ञानिक बदलाव लाने में सफल रहा हूं।

    महिला शक्ति भारत की विकास यात्रा में एक अतिरिक्त शक्ति बनेगी। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया भी समृद्ध होती है।

    उनका आर्थिक सशक्तिकरण विकास को बढ़ावा देता है। शिक्षा तक उनकी पहुंच वैश्विक प्रगति को बढ़ावा देती है।

    उनका नेतृत्व समावेशिता को बढ़ावा देता है और उनकी आवाजें सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करती हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी तरीका महिला नेतृत्व वाला दृष्टिकोण है। भारत इस दिशा में प्रगति कर रहा है।

    यह भी पढ़ें

    PM Modi Patna Sahib : मोदी ने गुरुद्वारा में मत्था टेककर बेली रोटियां, संगत को परोसा लंगर; दौरे से सियासी हलचल तेज

    'मोदी और नीतीश ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड', रोड शो के बाद गदगद दिखी JDU-BJP; काशी से जोड़ दिया लिंक

    PM Modi Roadshow in Patna: पीएम मोदी ने पटना में रचा इतिहास, नीतीश भी रहे मौजूद; भगवामय रोडशो में दिखा अद्भुत नजारा