विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में अतीक अहमद जैसा हत्याकांड, दानापुर में पेशी के दौरान 'छोटे सरकार' को गोली से उड़ाया

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Fri, 15 Dec 2023 02:42 PM (IST)Updated: Fri, 15 Dec 2023 04:10 PM (IST)

Chhote Sarkar Killed दानापुर में अतीक अहमद जैसा हत्याकांड हुआ है। बृहस्पतिपवार को दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए लाए ...और पढ़ें

दानापुर में पेशी के लिए जा रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, 2 शूटर गिरफ्तार (फोटो- जागरण)
दानापुर में पेशी के लिए जा रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, 2 शूटर गिरफ्तार (फोटो- जागरण)

जागरण संवाददाता, दानापुर (पटना)। Patna Crime News पटना के दानापुर कोर्ट (Danapur Court) में पेशी के लिए ले जाए गए पांडव गिरोह के शूटर व बिहटा निवासी कुख्‍यात अभिषेक उर्फ 'छोटे सरकार' की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। वह कई हत्याकांडों का आरोपित था।

'छोटे सरकार' पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से पूर्व विधायक चितरंजन के भाई और चाचा की हत्या के आरोप में जेल में था। पुलिस ने वारदात में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्‍या का संदेह मनोज माणिक गिरोह पर है। मृतक की नौबतपुर के एक गिरोह से भी पुरानी अदावत थी।

मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा के सिकंदरपुर निवासी रजन सिंह का पुत्र छोटे सरकार उर्फ अभिषेक कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बिहटा थाना में आधा दर्जन मारपीट, छीना-झपटी के मामले दर्ज हैं। नौबतपुर मसौढ़ी एवं जहानाबाद थाना में हत्याकांड का आरोपी था। पूर्व विधायक के स्वजनों के हत्याकांड में छोटे सरकार अपने बड़े भाई राहुल कुमार के साथ जेल में बंद था।

इसी तरह पहले भी हो चुकी है हत्या

जिस तरह छोटे सरकार की कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या की गई है, इसी तरह बिहटा सिनेमा हॉल के मालिक निर्भय सिंह की हत्या मामले में सजायाफ्ता अमित कुमार की हत्या झारखंड के देवघर कोर्ट परिसर में की गई थी।

18 जनवरी 2022 को बेउर जेल से देवघर में अपहरण के मामले में पेशी के लिए चार सशस्त्र पुलिस कोर्ट में पेश करती कि गोलियों से छलनी कर दिया गया था। देवघर कोर्ट परिसर में मारा गया शूटर भी बिहटा थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

अतीक अहमद हत्याकांड (Atiq Ahmed Murder Case)

बता दें क‍ि 15 अप्रैल को माफिया-नेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में तीन हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब पुलिस दोनों को चिकित्सा जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी। पत्रकारों की वेश में आए तीन हमलावरों ने अतीक और उसके भाई को बहुत करीब से गोली मारी थी, जब वे मीडियाकर्मियों से बात कर रह थे।

ये भी पढ़ें- बिहार के बक्‍सर में हंगामा: रेलवे स्‍टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी सवारी गाड़ी से अज्ञात महिला का शव बरामद, सीट के नीचे थी बॉडी

ये भी पढ़ें- गया एयरपोर्ट पर DRI की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो सोने के साथ म्यांमार के दो नागरिकों को पकड़ा; पूछताछ जारी