विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Goswami Aaradhya: अपने गानों से इंटरनेट पर जलवा बिखेर रही बिहार की बेटी आराध्या, 10 भाषाओं में गाती हैं गाना

By test1 kumarEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sat, 30 Sep 2023 07:11 PM (IST)

Goswami Aaradhya Profile 10वीं की छात्रा गोस्वामी आराध्या इन दिनों सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। उनके गाने यूट्यूब और ...और पढ़ें

Bihar News: आराध्या बिहारी लोकगीत की प्रस्तुति देते हुए।
Bihar News: आराध्या बिहारी लोकगीत की प्रस्तुति देते हुए।

HighLights

  1. हिंदी और भोजपुरी समेत दस भाषाओं में गाती हैं गाना।
  2. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली हैं आराध्या।
  3. शिक्षक पिता से मिली संगीत सीखने की प्रेरणा।

सोनाली दुबे/जागरण संवादाता, मुजफ्फरपुर। Goswami Aaradhya Profile। 10वीं की छात्रा गोस्वामी आराध्या इन दिनों सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। हर तरफ उनकी चर्चा हो रही। उनकी अनोखी आवाज की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। बिहार की सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं आराध्या के हर गाने को यूट्यूब पर एक लाख से भी अधिक व्यूज मिल रहे हैं। गोस्वामी आराध्या बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली हैं।

आराध्या कहती हैं कि वो कुल 10 भाषाओं में संगीत गाती हैं। हिंदी और बिहारी गानों से के साथ-साथ वह सिंहला, पंजाबी, कोरियन, तमिल जैसे अन्य भाषाओं में भी गाती है।

आराध्या को संगीत सीखने की प्रेरणा अपने पिता से मिली है। आराध्या के पिता संगीत के शिक्षक हैं। आराध्या ने महज 6 साल की उम्र से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था। वायरल वीडियो में भी वह अपने पिता के साथ सुर लगाती नजर आती हैं।

सुर एक भाषा अनेक

आराध्या का कहना है की संगीत की भाषाएं जरूर बदलती हैं , लेकिन उनका सुर एक ही है। आराध्या ने बताती हैं कि हिंदी और भोजपुरी संगीत की शिक्षा उन्हें अपने पिता से मिली है। लेकिन कोरियन, सिंहला और अंग्रेजी गाने के सुरों को उन्होंने खुद से ही सीखा है। कोरोना के वक्त जब इंटरनेट पर कोरियन रैप और सिंहली संगीत विकसित होने शुरू हुए, तब से उन्होंने इन भाषाओं में गाने की शुरुआत की।

हां हम बिहारी हैं, हर क्षेत्र के खिलाड़ी हैं

आराध्या बताती हैं कि वो अपने बिहार को संगीत के जरिए आगे ले जाना चाहती हैं। उन्हें ये प्रेरणा प्रसिद्ध गायिका शारदा सिन्हा और मैथिली ठाकुर से मिली है।

आराध्या बिहार के क्षेत्रीय भाषाओं भोजपुरी, अंगिका, मैथिली, बाजिका जैसे अन्य भाषाओं में अपने सुर लगाती हैं।आराध्या आगे बताती हैं कि जहां कुछ लोग बिहार को अश्लील गानों से कलंकित कर रहे हैं, वहीं वो बिहार की संस्कृति, लोकगीतों को दुनिया में लोकप्रियता दिलाना चाहती हैं।

आराध्या कहती हैं कि भजन, छठ के गीत, विवाह के सोहर जो कहीं छुपते नजर आ रहे हैं, वो उन्हें वापस से विकसित करना चाहती है। आराध्या ने सारे गा मा पा भोजपुरी, और अन्य संगीत कार्यक्रम में भाग लिया है। प्रसिद्ध गायक कुमार सत्यम ने भी इनकी गायिकी की सराहना की है।

यह भी पढ़ें: Bihar: हाजीपुर में कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने अस्पताल में जमकर काटा बवाल; 2 जवान गंभीर रूप से घायल

BJP MLA की लिपस्टिक-बॉब कट विवाद पर लालू के करीबी नेता को खरी-खरी, RJD सुप्रीमो की बेटी की कर चुकी हैं तारीफ