विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुनपुन नदी के उफान से पटना-गया रेलखंड पर संकट, 10 मेमू ट्रेनें रद; डाउन लाइन बंद

Published: Sat, 05 Sep 2026 08:19 PM (IST)

पुनपुन नदी में जलस्तर बढ़ने से पटना-गया रेलखंड पर परिचालन बाधित हुआ है। पुल के गार्डर तक पानी पहुंचने के ...और पढ़ें

पानी बढ़ा तो रेलवे ने रोकी डाउन लाइन की ट्रेनें

पानी बढ़ा तो रेलवे ने रोकी डाउन लाइन की ट्रेनें

HighLights

  1. पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से रेल परिचालन प्रभावित।

  2. पटना-गया रेलखंड पर डाउन लाइन का परिचालन निलंबित।

  3. रविवार को 10 मेमू ट्रेनें रद, कई मार्ग बदले।

जागरण संवाददाता, पटना। पुनपुन नदी के उफान से पटना-गया रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया है। पटना जिले के पुनपुन में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद पानी रेल पुल संख्या-21 के गार्डर तक पहुंच गया है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन निलंबित कर दिया है।

पानी बढ़ा तो रेलवे ने रोकी डाउन लाइन की ट्रेनें

पुल पर बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अगले आदेश तक डाउन लाइन पर परिचालन बंद रखने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के अनुसार, चार सितंबर की रात से पुल के आसपास पानी बढ़ना शुरू हुआ था। जलस्तर कम होने और पुल की संरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही परिचालन बहाल किया जाएगा।

आज पटना-गया के बीच 10 मेमू ट्रेनें रहेंगी रद

रविवार को पटना-गया और गया-पटना के बीच चलने वाली 10 मेमू ट्रेनों का परिचालन रद रहेगा। इनमें 63242 गया-पटना, 63244 गया-पटना, 63245 पटना-गया, 63247 पटना-गया, 63248 गया-पटना, 63251 पटना-गया, 63256 गया-पटना, 63274 पटना-आरजीडी, 63250 गया-पटना और 63253 पटना-गया मेमू शामिल हैं।

पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस का बदला मार्ग

पानी बढ़ने के कारण 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया और 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का मार्ग भी बदल दिया गया है। छह सितंबर को चलने वाली दोनों ट्रेनों को पटना-गया रेलखंड के बजाय बख्तियारपुर-किऊल के वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा।

शनिवार को चार मेमू रद, कई ट्रेनें डायवर्ट

शनिवार को भी पटना-गया रेलखंड पर चार मेमू ट्रेनें रद रहीं, जबकि कई ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया गया। 63248 गया-पटना, 63251 पटना-गया, 63256 गया-पटना और 63274 पटना-राजगीर ट्रेनें रद रहीं।

धनबाद और रांची की ट्रेनें भी बदले मार्ग से चलीं

13329 धनबाद-पटना एक्सप्रेस को धनबाद-गया-पटना के बजाय फतुहा-पटना मार्ग से चलाया गया। 13330 पटना-धनबाद एक्सप्रेस को पटना-फतुहा-पीएमआई होकर गया के रास्ते भेजा गया। 15138 बनारस-रांची और 15137 रांची-बनारस एक्सप्रेस को भी वैकल्पिक मार्ग से चलाया गया। 63389 पटना साहिब-पटना/नवादा मेमू को पटना-फतुहा-दनियावां होकर डायवर्ट किया गया।

ये मेमू ट्रेनें रहेंगी रद

  • 63242 गया-पटना मेमू
  • 63244 गया-पटना मेमू
  • 63245 पटना-गया मेमू
  • 63247 पटना-गया मेमू
  • 63248 गया-पटना मेमू
  • 63251 पटना-गया मेमू
  • 63256 गया-पटना मेमू
  • 63274 पटना-आरजीडी मेमू
  • 63250 गया-पटना मेमू
  • 63253 पटना-गया मेमू

यह भी पढ़ें- पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा, पुनपुन नदी के पुल तक पहुंचा पानी; 4 मेमू ट्रेनें रद