Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खि‍लाफ पटना के थाने में श‍िकायत; JDU नेतृ ने FIR के लिए द‍िया आवेदन

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 10:22 AM (IST)

    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पटना के शास्त्रीनगर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। जदयू प्रदेश सचिव रीना ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पप्पू यादव के खिलाफ पटना में शिकायत दर्ज।

    2. महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला।

    3. राज्य महिला आयोग ने भी भेजा नोटिस।

    जागरण संवाददाता, पटना। राजनीत‍ि में आने वाली मह‍िलाओं पर टिप्‍पणी मामले में पूर्णिया सांसद पर पटना के शास्‍त्रीनगर थाने में आवेदन दिया गया है।   

    जदयू की प्रदेश सचिव रीना कुमारी चौधरी ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।  20 एवं 21 अप्रैल को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिए गए बयान को लेकर यह शिकायत की गई है। 

    शास्‍त्रीनगर थाने में दर्ज प्राथम‍िकी में कहा गया है कि सांसद के बयान से आहत हाेकर उन्‍होंने यह कदम उठाया है। सांसद ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मह‍िलाओं के खिलाफ बेहद अपमानजनक एवं अश्‍लील टिप्‍पणी की। 

    जदयू प्रदेश सचिव ने शास्‍त्रीनगर थाने में की श‍िकायत 

    इन बयानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पप्‍पू यादव ने कहा कि 90 प्रत‍िशत मह‍िलाएं राजनेताओं के कमरे में गए बिना राजनीत‍ि में प्रवेश नहीं कर सकतीं। 

    आगे यह घृण‍ित आरोप लगाया कि राजनीत‍ि में काम करने वाली मह‍िलाएं पुरुष नेताओं के साथ बिस्‍तर साझा करने के बाद ही प्रवेश और सफलता प्राप्‍त करती हैं। 

    इन बयानों पर सवाल किया गया तो उन्‍होंने इसे सही ठहराने का प्रयास किया। उनका यह बयान सार्वजन‍िक और राजनीत‍िक क्षेत्र में भाग लेने वाली मह‍िलाओं के चरित्र, आत्‍मसम्‍मान और सामाजिक गरिमा पर सीधा हमला है।  

    सांसद ने न केवल मह‍िलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, बल्‍कि‍ देश सेवा की आकांक्षा रखने वाली मह‍िलाओं के लिए शत्रुतापूर्ण और निराशाजनक माहौल बनाने का कुत्‍स‍ित प्रयास किया है। 

    राज्‍य मह‍िला आयोग ने दिया नोटिस 

    बता दें कि पूर्णिया सांसद के बयान पर अलग-अलग मंचों पर विरोध हो रहा है। राज्‍य महि‍ला आयोग ने भी उन्‍हें नोटिस दिया है।  इसके अलावा लोकसभा अध्‍यक्ष से उनकी संसद की सदस्‍यता रद करने की मांग करने की बात भी कही है।