Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rabri Devi Birthday: बिहार की पहली महिला मुख्‍यमंत्री रबड़ी देवी का आज जन्‍मदिन, राजनीतिक सफर पर बन चुकी है वेब सीरीज

    Updated: Mon, 01 Jan 2024 12:58 PM (IST)

    Rabri Devi Birthday बिहार की पहली महिला मुख्‍यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्‍नी रबड़ी देवी का आज अपना 69वां जन्‍मदिन मना रही हैं। पार ...और पढ़ें

    बिहार की पहली महिला मुख्‍यमंत्री का आज जन्‍मदिन।
    बिहार की पहली महिला मुख्‍यमंत्री का आज जन्‍मदिन।

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार की पहली महिला मुख्‍यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्‍नी रबड़ी देवी का आज अपना 69वां जन्‍मदिन मना रही हैं। वह 1997 से 2005 के बीच तीन बार बिहार की मुख्‍यमंत्री रह चुकी हैं।  

    रबड़ी देवी का प्रारंभिक जीवन

    उनका जन्‍म बिहार के गोपालगंज में 1955 में हुआ। उनके पिता का नाम शिव प्रसाद चौधरी और मां मह‍रजिया देवी हैं। उन्‍होंने 8वीं कक्षा तक की पढ़ाई की हैं।

    लालू प्रसाद यादव संग उनकी शादी एक जून, 1973 को हुई। जिस वक्‍त दोनों की शादी हुई उस वक्‍त लालू की उम्र 25 साल थी और रबड़ी देवी 14 साल की थीं।

    दोनों की शादी को 50 साल पूरे हो चुके हैं। इनकी अरेंज मैरिज थी। इनके नौ बच्‍चे हैं, जिनमें सात लड़कियां और दो लड़के हैं। 

    उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संग दोबारा महागठबंधन में बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं, जबकि बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बिहार सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के कैबिनेट मंत्री हैं।

    रबड़ी देवी का राजनीतिक सफर

    रबड़ी देवी आजाद भारत में बिहार की पहली महिला मुख्‍यमंत्री बनीं। 25 जुलाई, 1997 को जब चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को जेल जाना पड़ा था, तब रबड़ी देवी पहली बार बि‍हार की मुख्‍यमंत्री के पद पर आसीन हुईं।

    मुख्यमंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल 2 साल (25-07-1997 से 11-02-1999) का रहा। इसके बाद उनका दूसरा कार्यकाल 9 मार्च 1999 से 2 मार्च, 2000 तक रहा।

    तीसरी बार वह 11 मार्च, 2000 को मुख्‍यमंत्री पद के लिए चुनी गईं और तीसरी बार उन्‍होंने 2000 से लेकर 2005 तक इस पद पर रहकर अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। उनके राजनीतिक सफर को फिल्‍म 'महारानी' में दिखाया गया है। 

    यह भी पढ़ें: काफी महंगा शौक रखते हैं तेज प्रताप यादव, बीएमडब्ल्यू गाड़ी के साथ 15 लाख की बाइक भी है; जानें उनके नाम है कितनी संपत्ति

    यह भी पढ़ें: Bihar News: अधिकारी एक नहीं सुनते हैं सरजी... फिर तेज प्रताप ने अपने अंदाज में सुना दिया फरमान, लालू जी का दिया हवाला

     

    खबरें और भी