Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लालू परिवार को 15 दि‍न में खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड आवास; नहीं रह पाएंगे नीतीश के पड़ोसी

    Updated: Mon, 04 May 2026 12:18 PM (IST)

    पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत कई पूर्व मंत्रियों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने 15 दिनों के भीतर आवास खाली क ...और पढ़ें

    10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का नोटिस। फाइल

    10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का नोटिस। फाइल

    HighLights

    1. राबड़ी देवी समेत पूर्व मंत्रियों को आवास खाली करने का नोटिस।

    2. भवन निर्माण विभाग ने 15 दिनों की मोहलत दी है।

    3. नियमों का पालन न करने पर जुर्माना व कानूनी कार्रवाई।

    राज्य ब्यूरो, पटना। लालू परिवार अब पूर्व सीएम नीतीश कुमार का पड़ोसी नहीं रह पाएगा। राबड़ी देवी को आवंटित 10 सर्कुलर रोड खाली करने का नोटिस दिया गया है।

    भवन निर्माण विभाग ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत कई पूर्व मंत्रियों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है।

    भवन निर्माण निगम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जो मंत्री अब पद पर नहीं हैं, वे 15 दिनों के भीतर सेंट्रल पूल के तहत आवंटित अपने सरकारी आवास खाली कर दें। 

    नियमों के तहत हो रही कार्रवाई 

    भवन निर्माण विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई नियमों के तहत की जा रही है। विभाग ने कहा है कि मंत्री पद समाप्त होने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर सरकारी आवास खाली करना अनिवार्य होता है।

    इसके बावजूद कई पूर्व मंत्री अब तक सरकारी आवास में रह रहे हैं, जिस कारण यह नोटिस जारी करना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि नोटिस में साफ कहा गया है कि 15 दिनों की मोहलत अंतिम है।

    यदि तय समय सीमा के भीतर आवास खाली नहीं किया जाता है, तो मामला सक्षम अधिकारी के पास भेजा जाएगा। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना या अन्य प्रशासनिक कदम भी शामिल हो सकते हैं।

    सम्राट के सीएम बनते ही एक्‍शन में व‍िभाग 

    बताया जा रहा है कि यह कदम सरकारी आवासों के बेहतर प्रबंधन और वर्तमान पदाधिकारियों को समय पर आवंटन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

    विभाग ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी इस तरह की सख्ती जारी रहेगी, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

    राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सरकार अब सरकारी संसाधनों के उपयोग को लेकर अधिक सख्त रुख अपनाने के मूड में है।