Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राबड़ी देवी को कब मिला था 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस? सामने आई पूरी टाइमलाइन

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 01:48 PM (IST)

    भवन निर्माण विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला खाली करने के लिए कई बार नोटिस भेजे हैं। यह बंगला अब मंत्री नंदकिशोर र ...और पढ़ें

    राबड़ी देवी ने खाली नहीं क‍िया है 10 सर्कुलर रोड आवास। फाइल

    राबड़ी देवी ने खाली नहीं क‍िया है 10 सर्कुलर रोड आवास। फाइल

    HighLights

    1. राबड़ी देवी को 15 दिसंबर 2025 को पहला नोटिस मिला।

    2. 17 अप्रैल को बंगला खाली करने का रिमाइंडर भेजा गया।

    3. 29 मई को तीसरा नोटिस, नंदकिशोर राम को आवंटित।

    राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्व मुख्यमंत्री व बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को पिछले वर्ष ही 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली कराने का पत्र भवन निर्माण विभाग ने भेजा था।

    यह पत्र 15 दिसंबर 2025 को भेजा गया था। भवन निर्माण विभाग के पत्र में उन्हें यह कहा गया था कि एक माह के अंदर वह 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली कर दें। 

    भवन निर्माण विभाग के पत्र में इस तर्क को रखा गया था कि 25 नवंबर 2025 को विभाग ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के लिए 39 हार्डिंग रोड का आवास कर्णांकित किया है।

    दिसंबर में गया था पहला नोटिस 

    इसे ध्यान में रख उन्हें यह आवास आवंटित किया गया है। तब राबड़ी देवी ने आवास खाली नहीं किया और मामला लगभग शांत हो गया।

    इस बीच 17 अप्रैल को भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का रिमाइंडर भेज दिया। रिमांइडर में उन्हें यह नहीं कहा गया कि कितने दिनों के भीतर आवास खाली करना है।

    बल्कि उनसे यह अनुरोध किया गया कि 10 सर्कुलर रोड आवास को शीघ्र खाली कर दें। इस रिमांइडर के एक माह बीत गए। 

    29 मई को तीसरी बार भेजा गया नोटिस 

    तब भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव सह भू संपदा अधिकारी ने 29 मई को राबड़ी देवी के आप्त सचिव को पत्र भेज यह सूचित किया कि 10 सर्कुलर रोड आवास मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है।

    यह कहा गया कि आवास खाली कराने के संबंध में राबड़ी देवी को अवगत करा दिया जाए। नंदकिशोर राम को आवास आवंटित करने की अधिसूचना 27 मई को ही जारी हो गई थी।

    यह भी पढ़ें- राबड़ी देवी के चैलेंज पर CM सम्राट का अटैक; नीतीश का नाम लेकर बोले- कुछ लोग अपनी बपौती समझते