Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budget 2024: 'यह सिर्फ झुनझुना है, इससे कुछ नहीं होगा'; आम बजट 2024 पर राबड़ी देवी की पहली प्रतिक्रिया

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 12:37 PM (IST)

    Budget 2024 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण आज संसद में आम बजट 2024 पेश कर रही। उन्होंने बिहार को हजारों करोड़ रुपये का तोहफा दिया है। बजट में बि ...और पढ़ें

    आम बजट 2024 पर राबड़ी देवी का पहला रिएक्शन।
    आम बजट 2024 पर राबड़ी देवी का पहला रिएक्शन।

    एएनआई, पटना। Budget 2024 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण आज संसद में आम बजट 2024 पेश कर रही। मोदी सरकार ने अपने इस बजट में बिहार पर खास फोकस किया है। वित्त मंत्री ने बिहार के लिए हजारों करोड़ रुपये की कई अहम योजनाओं का एलान किया है।

    वित्त मंत्री बताया कि बिहार में नए मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। बिहार में सड़क, रेलमार्ग और बिजली का जाल बिछाया जाएगा। राज्य में 26000 करोड़ से सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। इसके अलावा, बाढ़ आपदा से निपटने के लिए बिहार को 11,500 करोड़ रुपये देने का एलान किया गया है।

    यह सिर्फ झुंझुना है: राबड़ी देवी

    बजट 2024 में बिहार को मिले तोहफों पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी का रिएक्शन आया है। आम बजट में बिहार को मिले हजारों करोड़ के तोहफे पर राबड़ी देवी ने कहा कि यह सिर्फ झुंझुना है, इससे कुछ नहीं होगा।

    नीतीश कुमार को दी नसीहत

    इस दौरान राबड़ी देवी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न मिलने पर केंद्र सरकार और नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया। राबड़ी देवी ने कहा कि यह सरकार जनता को ठगने का काम करती है। नीतीश कुमार की मांग पूरी नहीं हुई, उन्हें उधर(NDA) से हट जाना चाहिए।

    खबरें और भी

    राबड़ी देवी ने कहा कि राज्य में बाढ़ आ रही है, पुल टूट रहे हैं, लोगों के घर डूब रहे हैं, लेकिन इसपर कोई भी काम नहीं हो रहा है।

    यह भी पढ़ें: Budget 2024: नॉर्थ ईस्ट राज्यों के लिए पूर्वोदय योजना, 3 नए एक्सप्रेस-वे को मंजूरी; बजट से बिहार को क्या-क्या मिला?

    बजट 2024 का हर अपडेट यहां पढ़ें