विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'राहुल गांधी ने धक्का दिया', नेता प्रतिपक्ष पर बदसलूकी का आरोप लगाने वाली गर्भवती पत्रकार कौन? बिहार से कनेक्शन

Published: Tue, 13 Oct 2026 09:37 AM (IST)

राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान बिहार की एक गर्भवती पत्रकार richa parashar ने बदसलूकी का आरोप लगाया है।

HighLights

  1. गर्भवती पत्रकार रिचा पराशर ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया।

  2. सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान बदसलूकी का मामला गरमाया।

  3. बीजेपी ने राहुल गांधी के व्यवहार पर सवाल उठाए।

डिजिटल डेस्क, पटना। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट के मार्च के दौरान बिहार की एक प्रेग्नेंट महिला पत्रकार रिचा परासर के साथ बदसलूकी का मामला गरमा गया है। बीजेपी ने इस मामले में राहुल गांधी पर हमला बोला है और उन पर गुंडों जैसा बर्ताव करने का आरोप लगाया है।

richa parashar journalist बिहार के सिवान जिले की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा DAV पब्लिक स्कूल सिवान से हुई है। बाद में उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में ग्रेजुएशन किया है।

उनके पिता सरकारी टीचर रहे हैं और मां हाउस वाइफ हैं। रिचा चार बहनों में तीसरे नंबर की बेटी हैं। रिचा तायक्वांडो की नेशनल प्लेयर रही हैं। उनकी शादी पिछले साल ही दिल्ली में हुई है। 

रिचा पिछले 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। इससे पहले वह बैंगलोर की VerSe Innovation कंपनी की सेल्स टीम में असिस्टेंड मैनेजर के पद पर काम कर चुकी हैं। 

कैसे हुई बदसलूकी की घटना 

राहुल गाधी के मार्च के दौरान वह सुप्रीम कोर्ट में मौजूद थीं और बाहर गेट पर खड़ी थीं। जब राहुल गांधी आए तो उन्होंने बयान लेने के लिए माइक लगा दिया, लेकिन उनकी सिक्योरिटी ने माइक हटा दिया। थोड़ी देर बाद जब बाकी के मीडियापर्सन ने माइक लगाया तो उन्होंने भी माइक लगाया।

रिचा ने कहा कि ये मेरे लिए बड़ा अवसर था। इसलिए मैं राहुल गांधी के पास बाइट लेने पहुंची, लेकिन राहुल गांधी ने मेरा हाथ पकड़कर खींच लिया। इसके तुरंत बाद राहुल गांधी ने कैमरामैन को भी खींचकर धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिरा और मैं सीढ़ी पर घुटने और पेट के बल पर गिर गई।। इसके बाद कई लोग ऊपर गिर गए।

रिचा ने बताया कि वह 3 महीने की गर्भवती हैं और इस घटना के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी हालत ठीक है, लेकिन इस घटना से वह काफी आहत हैं। यह घटना उनके लिए दिल दहलाने वाली है। कांग्रेस की तरफ से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के भगवान राम पर टिप्पणी मामले की सुनवाई टली, अगली तारीख 23 अक्टूबर