Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सरकार की जेलों ने अभी तक वह लोहा...', राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने दी खुली चेतावनी

    Updated: Thu, 15 May 2025 12:34 PM (IST)

    राहुल गांधी की बिहार यात्रा और दरभंगा में शिक्षा संवाद के आयोजन स्थल को लेकर विवाद जारी है। प्रशासन द्वारा आयोजन स्थल बदलने पर कांग्रेस ने सरकार पर ता ...और पढ़ें

    राहुल गांधी के शिक्षा संवाद कार्यक्रम को लेकर बढ़ा विवाद
    राहुल गांधी के शिक्षा संवाद कार्यक्रम को लेकर बढ़ा विवाद

    HighLights

    1. कांग्रेस नेताओं ने कहा, डरी सरकार ने शिक्षा संवाद को अपराध घोषित किया
    2. दरभंगा के कल्याण छात्रावास में जमा हुए कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता, पुलिस भी पहुंची

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: राहुल गांधी की बिहार यात्रा और दरभंगा में शिक्षा संवाद के आयोजन स्थल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन ने आयोजन के कुछ घंटों पूर्व निर्धारित आयोजन स्थल में बदलाव कर दिया है। 

    इसके बाद, जहां दरभंगा में पार्टी कार्यकर्ता बवाल कर रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि राहुल गांधी से भाजपा-जदयू सरकार इतना डर गई है कि शिक्षा न्याय संवाद को उसने अपराध घोषित कर दिया है।

    दरभंगा पहुंचे राहुल गांधी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार की सुबह करीब 11.30 बजे दरभंगा पहुंचे। यहां उनका शिक्षा न्याय संवाद करने की योजना थी, जिसके लिए पार्टी ने आंबेडकर कल्याण छात्रावास में व्यवस्था की थी। परंतु जिले के कल्याण पदाधिकारी ने आयोजन के एक दिन पूर्व आयोजन स्थल देने से इनकार कर दिया।

    प्रशासन ने इसके बाद आनन-फानन में नगर भवन में आयोजन की अनुमति दी। इसके बावजूद कांग्रेस नेता छात्रावास में जमा हो गए हैं और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

    सरकार पर तानाशाही का आरोप

    इधर पटना के कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के मीडिया कार्डिनेटर अभय दुबे, राजेश राठौड़ ने एक प्रेस कांफ्रेंस की और सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। अभय दुबे ने कहा कि दरभंगा में हमारे कार्यक्रम से कुछ ही देर पहले, कार्यक्रम स्थल को नीतीश-भाजपा सरकार के आदेश पर सील कर दिया गया।

    खबरें और भी

    मंच को उखाडने की कोशिश की जा रही है। दलित छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल बर्बरता पर उतारू है।

    चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार यह बात कान खोलकर सुन ले सरकार की जेलों ने अभी तक वह लोहा पैदा नहीं किया है, जो राहुल गांधी के फौलादी इरादों को कैद कर सके।

    हमारे नेता राहुल गांधी हर हाल में दलित छात्रों से संवाद करेंगे और वहीं करेंगे। उन्होंने कहा अगर सरकार में साहस है तो कार्यक्रम रोक कर बताए। प्रेस कांफ्रेंस में संजीव सिंह, भूपेश यादव और सौरभ सिन्हा भी उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़ें

    Rahul Gandhi: दिल्ली से सीधे दरभंगा आएंगे राहुल गांधी, चुनाव की तैयारियों के बीच पटना में देखेंगे यह फिल्म

    Rahul Gandhi Darbhanga Visit: राहुल गांधी के दरभंगा पहुंचने से पहले विवाद, कार्यकर्ताओं और प्रशासन में ठनी