यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rahul Gandhi: पांच महीने में चौथी बार बिहार आएंगे राहुल गांधी, गया में करेंगे कार्यकर्ताओं से मुलाकात
राहुल गांधी पांच महीने में चौथी बार बिहार आ रहे हैं उनका दौरा 15 मई को प्रस्तावित है। वे गया में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और पार्टी की मजबूती पर चर्चा ...और पढ़ें

HighLights
- पांच महीनों में राहुल गांधी का चौथा बिहार दौरा
- 15 मई को गया में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
जागरण संवाददाता, पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा आगामी 15 मई को प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार वे दरभंगा और पटना में कार्यक्रम कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह बीते 5 महीनों में राहुल गांधी का चौथा बिहार दौरा होगा।
चौथी बार बिहार आएंगे राहुल गांधी
इससे पहले राहुल गांधी 4 महीने में 3 बार बिहार दौरे पर आ चुके हैं। बिहार में इस साल अक्टूबर नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिससे पहले राहुल गांधी का दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
इस बार राहुल गांधी गया में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और स्थानीय नेताओं के साथ पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। उनके साथ कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेता भी मौजूद रहेंगे।
जनवरी, फरवरी और अप्रैल में बिहार दौरे पर आए राहुल गांधी
केवल मार्च महीने को छोड़ दिया जाए तो इस साल की शुरुआत के साथ राहुल गांधी ने हर महीने बिहार का दौरा किया है। 18 जनवरी, 04 फरवरी और 07 अप्रैल को राहुल गांधी बिहार दौरे पर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।
लोकसभा चुनाव के बाद इस बार कांग्रेस विधानसभा चुनाव में बिहार में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद में है। यही वजह कि राहुल गांधी किसी तरह की कोई गलती नहीं करना चाहते।
अब राहुल गांधी के बिहार दौरे का आगामी चुनाव में क्या असर होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहार बिहार कांग्रेस राहुल गांधी के दौरे से पहले तैयारियों में जुट गई है।
ये भी पढ़ें
Bihar Politics: बिहार में बढ़ रहा कांग्रेस का कुनबा, युवा दलित नेता ने ली कांग्रेस की सदस्यता