विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rahul Gandhi: संबोधन में जगलाल चौधरी का नाम भूल गए राहुल गांधी, 3 बार हुई गलती; फिर ऐसे संभाला मोर्चा

Published: Wed, 05 Feb 2025 09:26 PM (IST)

Bihar Politics राहुल गांधी पटना में स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी के जयंती समारोह में शामिल हुए। हालांकि उन्होंने अपने संबोधन ...और पढ़ें

संबोधन में जगलाल चौधरी का नाम भूल गए राहुल गांधी। फोटो- सोशल मीडिया
संबोधन में जगलाल चौधरी का नाम भूल गए राहुल गांधी। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. दोपहर करीब 12.50 बजे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचे राहुल गांधी
  2. जगलाल चौधरी के नाम का उच्चारण जगत चौधरी करने लगे

राज्य ब्यूरो, पटना। राहुल गांधी बुधवार को पटना में थे। आज उन्हें स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी के जयंती समारोह में शामिल होना था।

कार्यक्रम का आयोजन जगलाल चौधरी जयंती समारोह समिति की ओर से किया गया था। दोपहर करीब 12.50 बजे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आयोजन स्थल श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचे। राहुल जब मंच पर संबोधन के लिए आए तो वे जगलाल चौधरी के नाम का उच्चारण जगत चौधरी करने लगे।

लगातार तीन बार गलती होने के बाद हॉल में बैठे लोगों ने उनका ध्यान आकृष्ट किया और उन्हें सही नाम जगलाल चौधरी बताया। इसके बाद राहुल गांधी ने खेद प्रकट किया और इसे बाद वे सही नाम उच्चारित करने लगे।

मंच पर नहीं मिली जगलाल चौधरी के पुत्र भूदेव चौधरी को जगह

  • स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी के जयंती समारोह में शामिल होने देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे देश में जातीय जनगणना की बात कही। लेकिन जिनकी जयंती में शामिल होने राहुल पटना आए उसी मंच पर जगलाल चौधरी के पुत्र भूदेव चौधरी को जगह नहीं दी गई।
  • वे मंच पर बैठना चाहते परंतु उन्हें कुर्सी तक नहीं मुहैया कराई गई। बाद में भूदेव चौधरी ने मीडिया से कहा कि हमने मंच पर पहुंचने की कोशिश की, सुरक्षा कर्मियों से भी गुहार लगाई परंतु कोई व्यवस्था नहीं हो पाई।
  • उन्होंने कहा इस बात का दुख उन्हें हमेशा रहेगा। मेरे पिता की जयंती मनाई गई लेकिन मुझे ही महत्व नहीं दिया गया। हालांकि कांग्रेस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद भूदेव का सम्मान करने की बात अवश्य कही है।

20 दिनों दूसरी बार आए राहुल गांधी

राहुल गांधी करीब 20 दिनों के अंतराल पर बुधवार को दूसरी बार बिहार यात्रा पर आए। भले ही उनकी यह यात्रा महज कुछ घंटों की रही परंतु वे प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गए।

चुनावी वर्ष में राहुल गांधी ने अपनी लगातार दो यात्रा से जहां विरोधियों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी की सक्रियता बनी रहेगी।

वहीं पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को बता गए कि बिहार चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व काफी संजीदा है। राहुल गांधी बुधवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित जगलाल चौधरी जयंती समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे थे।

इससे पहले 18 जनवरी को वे संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए पटना आए थे। अपनी उस यात्रा में राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम भी गए थे और कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया था।

यह भी पढ़ें-

Rahul Gandhi: 20 दिन में दूसरी बार बिहार पहुंचे राहुल गांधी, OBC कैटेगरी को दे दिया बड़ा संदेश

'चार बार के सांसद हैं फिर भी...', निशिकांत दुबे ने 6 प्वाइंट्स में राहुल गांधी को सुनाई खरी-खरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।