Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahul Gandhi Bihar Visit LIVE: बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी, शुरू की 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा

    Updated: Mon, 07 Apr 2025 12:06 PM (GMT+05:30)

    राहुल गांधी आज बिहार में होंगे। उनकी यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच हलचल बढ़ गई है। वह बेगूसराय में पदयात्रा करेंगे और युवाओं से संवाद करेंगे। इ ...और पढ़ें

    राहुल गांधी बिहार के बेगूसराय में पद यात्रा में शामिल हुए। (फाेटो- रूपेश कुमार)
    राहुल गांधी बिहार के बेगूसराय में पद यात्रा में शामिल हुए। (फाेटो- रूपेश कुमार)

    HighLights

    1. पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल सदाकत आश्रम भी जाएंगे
    2. राहुल की अपील, सफेद टी-शर्ट में कार्यक्रम में आएं, सीधे मुझसे करें संवाद

    जागरण टीम, पटना/बेगूसराय। बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने आक्रामक मुद्रा में फ्रंट में आकर खेलना शुरू कर दिया है। खेल की कप्तानी खुद राहुल गांधी कर रहे हैं।

    इसी क्रम में वह इस साल अब तक तीसरी बार यानी आज सोमवार 7 अप्रैल को बिहार के बेगूसराय आ गए हैं। इसके पूर्व वे जनवरी और फरवरी महीने में भी बिहार आ चुके हैं।

    'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में शामिल हुए राहुल गांधी

    बता दें कि राहुल गांधी सोमवार को बेगूसराय में आयोजित पलायन रोक पदयात्रा में शामिल हुए हैं। यात्रा में पैदल चलते हुए उन्होंने हाथ उठाकर अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी किया।

    इससे पहले सुबह लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली से बिहार के लिए रवाना हुए थे। वे बेगूसराय में एनएसयूआई (NSUI) के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको; नौकरी दो' यात्रा में शामिल होने और बाद में पटना में जनसभा को संबोधित करने के लिए यहां आए हैं।

    चुनाव से पहले सजाई फील्ड

    बता दें कि राहुल गांधी ने अपनी कप्तानी में कोई कोर-कसर न रहे इसके लिए अपने आजमाए हुए खिलाड़ियों के साथ फील्ड सजा दी है। कारण कि पार्टी ने पहले बिहार के प्रभारी को बदला। इसके बाद अध्यक्ष बदले गए।

    इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए कांग्रेस के सभी संगठनात्मक जिलों में 40 अध्यक्ष भी घोषित किए। टीम का मनोबल ऊंचा रखने के लिए राहुल अपनी नई टीम के साथ खुद मैदान (यात्रा में आगमन) में उतर रहे हैं।

    बेगूसराय पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी। 

    बेगूसराय में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी यात्रा में शामिल हुए। (फाेटो- रूपेश कुमार)

    राहुल गांधी यात्रा में शामिल हुए और पैदल चलते हुए लोगों का अभिवादन भी किया।

    बेगूसराय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।

    सुबह पौने दस बजे पटना पहुंच सीधे गए बेगूसराय

    बता दें कि राहुल गांधी को सोमवार सुबह पौने दस बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचना था। यहां से वे सीधे रोजगार दो, पलायन रोको यात्रा में शामिल होने के लिए हेलिकॉप्टर से बेगूसराय पहुंचे।

    खबरें और भी

    सूचना थी कि उनकी आगवानी को एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया पहले से मौजूद होंगे। राहुल गांधी का करीब 10.10 बजे बेगूसराय के उलाव हवाई अड्डा पहुचेंगे।

    यहां ये वे बेगूसराय के सुभाष चौक पहुंचेंगे और पद यात्रा में शामिल होंगे। पद यात्रा में राहुल करीब दो से चार किमी चलेंगे। इस दौरान युवाओं से संवाद का भी उनका कार्यक्रम है।

    कार्यकर्ताओं में उत्साह

    राहुल गांधी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह।

    पटना में दो कार्यक्रम, सदाकत आश्रम भी जाएंगे

    सूचना यह भी थी बेगूसराय से करीब एक बजे राहुल गांधी पटना वापस लौटेंगे और कुछ देर विश्राम के बाद वे श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे।

    जहां वे बापू के नमक सत्याग्रह से जाति जनगणना क्यों जरूरी जैसे विषय पर अपने विचार रखेंगे। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे।

    जहां वे पार्टी नेताओं के साथ हर घर झंडा कार्यक्रम, चुनावी तैयारियों के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे। इसके बाद उनका दिल्ली प्रस्थान का कार्यक्रम है।

    राहुल की युवाओं से अपील व्हाइट टी-शर्ट अभियान से जुड़े

    बिहार की अपनी यात्रा के पूर्व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर युवाओं को एक संदेश दिया है। जिसमें उन्होंने अपील की है कि उनके व्हाइट टी-शर्ट अभियान से जुड़ें।

    राहुल ने लिखा पोस्ट में युवा साथियों से कहा कि वे सात अप्रैल को बेगूसराय आ रहे हैं। पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे।

    उन्होंने कहा आप भी व्हाइट टी-शर्ट पहन कर आइए, सवाल पूछिए, आवाज उठाइये, सरकार पर अपने अधिकारों के लिए दबाव बनाने के लिए, उसे हटाने के लिए। उन्होंने कहा आइये हम सब मिलकर बिहार को अवसरों वाला राज्य बनाए।

    यह भी पढ़ें-

    '7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं, आप भी White T-Shirt पहनकर आइए', राहुल की बिहार के युवाओं से अपील