Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    14 जुलाई तक RailOne App से जनरल टिकट पर 3% डिस्काउंट, लाखों यात्री हर दिन उठा रहे लाभ

    Updated: Tue, 20 Jan 2026 07:26 PM (IST)

    रेलवे ने रेलवन मोबाइल ऐप से अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3% छूट की घोषणा की है, जो 14 जनवरी 2024 से 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी। इसका उद्देश्य डिजिटल ट ...और पढ़ें

    छह दिनों में दो लाख से अधिक यात्रियों ने रेलवन ऐप से बुक किया टिकट

    छह दिनों में दो लाख से अधिक यात्रियों ने रेलवन ऐप से बुक किया टिकट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और डिजिटल टिकटिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे ने रेलवन मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग पर तीन प्रतिशत की विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 14 जनवरी से शुरू होकर 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी।

    पूर्व मध्य रेल के क्षेत्र में रेलवन ऐप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। आंकड़ों के अनुसार, 14 से 19 जनवरी तक रेलवन मोबाइल ऐप के माध्यम से दो लाख से अधिक यात्रियों ने टिकट बुक कर यात्रा की है, जिससे पूर्व मध्य रेल को 20 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।

    मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि आने वाले समय में इस तरह की डिजिटल सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सरल और सुविधाजनक रेल यात्रा का अनुभव मिल सके।

    रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट को छोड़कर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को सीधे तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी।

    वहीं, रेलवन ऐप के आर-वॉलेट से टिकट बुक करने पर पहले से ही तीन प्रतिशत कैशबैक बोनस की सुविधा उपलब्ध है। इस प्रकार डिजिटल भुगतान के विभिन्न विकल्पों के माध्यम से यात्रियों को दोहरी सुविधा का लाभ मिल रहा है।

    इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल माध्यम से टिकट खरीदने के लिए प्रेरित करना तथा नकद लेन-देन को कम करना है। इससे न केवल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि डिजिटल इंडिया अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

    खबरें और भी

    रेलवन मोबाइल ऐप यात्रियों को एक ही प्लेटफार्म पर कई सुविधाएं प्रदान करता है। इसमें आरक्षित, अनारक्षित एवं प्लेटफार्म टिकट की बुकिंग के साथ-साथ ट्रेन की लाइव लोकेशन, पीएनआर स्टेटस, कोच पोजिशन, भोजन बुकिंग, शिकायत एवं सुझाव, तथा पार्सल ट्रैकिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।