Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna News: राजीव नगर क्रॉसिंग पर खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

    By Ashish ShuklaEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 02:05 AM (IST)

    पटना के राजीव नगर क्रासिंग के पास अटल पथ सर्विस लेन पर रविवार की रात करीब 11 बजे बीच सड़क पर खून से सना हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना म ...और पढ़ें

    मामले की जांच में जुटी पटना पुलिस। (सांकेतिक फोटो)
    मामले की जांच में जुटी पटना पुलिस। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. पटना के अटल पथ सर्विस लेन पर मिला युवक का शव।
    2. मृतक की जेब में नहीं मिला पर्स और मोबाइल।
    3. मामले की जांच में जुटी पटना पुलिस।

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर क्रासिंग के पास अटल पथ सर्विस लेन पर रविवार की रात करीब 11 बजे बीच सड़क पर युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। युवक का शव खून से सना हुआ था। शव से कुछ दूरी पर एक बाइक भी मिली, जो क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

    घटना की सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाने की पुलिस और डायल 112 की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। उसके जेब की तलाशी लेने पर भी पुलिस को कुछ भी बरामद नहीं हुआ। वह हेलमेट भी नहीं पहने हुए था।

    हादसा या फिर...

    बारिश होने की वजह से देर रात तक घटना के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। यह घटना एक हादसा या फिर कुछ और, यह अभी जांच का विषय बना हुआ है।

    पुलिस को बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से एक मोबाइल नंबर मिला, जिस पर संपर्क किया गया तो पता चला वह बाइक किसी और की है। उस युवक ने मृतक के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी देने की बात कही है।

    छानबीन में जुटी पुलिस

    शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानेदार बिमलेंदु कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। स्वजनों से संपर्क किया जा रहा है।

    युवक की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस के पहुंचने के बाद वहां आसपास के लोग भी जुट गए थे। सिर में गंभीर चोट के निशान थे और सड़क पर खून पसरा हुआ था।

    खबरें और भी

    क्या कहती है पुलिस

    पुलिस कयास लगा रही है कि वह दीघा की तरफ से आ रहा था। हो सकता हो किसी राहगीर को बचाने के चक्कर में बाइक डिवाइडर से टकरा गई हो या फिर वर्षा में फिसल गया हो। बाइक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त था।

    पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन स्पष्ट कोई कुछ नहीं बता पा रहा था। बाइक किसी संतोष कुमार के नाम से था, जो पटेल नगर का रहने वाला है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: मनोज झा का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, ठाकुर वाले बयान पर धमकी मिलने पर सपोर्ट में आए पप्पू यादव

     Bihar डेंगू के कहर पर तेजस्वी यादव पर बरसे BJP नेता, कहा- जनता झेल रही बदहाली, स्वास्थ्य मंत्री को फुर्सत नहीं