यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार में राज्यसभा का समीकरण; NDA की संख्या 10 पर पहुंचेगी, RJD की एक सीट होगी कम
बिहार में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव होना है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा उपचुनाव में राजग के उम्मीदवार घोषित हैं। दूसरी सीट ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार से राज्यसभा के लिए 16 सदस्य निर्वाचित होते हैं।
- इस समय कांग्रेस के एक और राजद के पांच सदस्य हैं।
- राजग के घटक दलों-भाजपा और जदयू के चार-चार सदस्य हैं।
राज्य ब्यूरो, पटना। दो सीटों पर उपचुनाव के परिणाम के साथ ही राज्यसभा में बिहार के दलों का समीकरण बदल जाएगा। राजद की सदस्य संख्या में एक की कमी ओर राजग में एक की वृद्धि होगी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के रूप में राज्यसभा में एक नए दल का प्रवेश होगा।
मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा उपचुनाव में राजग के उम्मीदवार घोषित हैं। दूसरी सीट के लिए उम्मीदवार की खोज हो रही है। अभी यह तय होना बाकी है कि दूसरी सीट भाजपा और जदयू में से किसके खाते में जाएगी।
क्यों खाली हुईं दो सीटें?
राजद की मीसा भारती और भाजपा के डॉ. विवेक ठाकुर के लोकसभा में चुने जाने के कारण यह रिक्ति हुई है। मीसा का कार्यकाल जुलाई 2028 और डॉ. ठाकुर का कार्यकाल अप्रैल 2026 तक था। उपचुनाव में जीते सांसदों को यही कार्यकाल मिलेगा।
राज्यसभा उपचुनाव का शेड्यूल
चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार दोनों उपचुनाव अलग-अलग होंगे, इसलिए विपक्ष की जीत की संभावना नहीं है। 14 अगस्त से नामांकन शुरू हो रहा है। अगर उम्मीदवारों की संख्या दो ही रह गई तो चुनाव की स्थिति नहीं बनेगी। तब 27 अगस्त को नाम वापसी के दिन ही राजग के दोनों उम्मीदवार निर्वाचित घोषित कर दिए जाएंगे। तीसरे उम्मीदवार की उपस्थिति में तीन सितंबर को मतदान होगा।
खबरें और भी
बिहार राज्यसभा सीटों का गणित
बिहार से राज्यसभा के लिए 16 सदस्य निर्वाचित होते हैं। इस समय कांग्रेस के एक और राजद के पांच सदस्य हैं। राजग के घटक दलों-भाजपा और जदयू के चार-चार सदस्य हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा भी राजग का घटक है। एक सीट उसके खाते में जाएगी। दूसरी सीट भाजपा को मिले या जदयू को राजग के सदस्यों की संख्या 10 पर पहुंच जाएगी।