Rajya Sabha Election 2026 Live: बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर NDA की जीत, ओडिशा में 3 सीट पर BJP और 1 पर BJD विजयी
Rajya sabha Voting live: बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर सुबह 9 बजे से 4 बजे तक वोटिंग के बाद नतीजे घोषित कर दिया गया है। सभी 5 सीटों पर एनडीए ने जीत हास ...और पढ़ें
-1773668908277_m.webp)
राज्यसभा चुनाव
डिजिटल डेस्क, पटना। Rajya sabha Voting Live Updates: बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर मतगणना पूरी होने के बाद नतीजे आ चुके हैं। सभी सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है। महागठबंधन के 4 विधायकों के वोट न डालने की वजह से तेजस्वी का खेल बिगड़ गया।
बिहार की 5 सीटों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (JDU), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार (BJP) ने जीत हासिल की है। (Rajyasabha Chunav Bihar LIVE) पांचवी सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा (RLM) और आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही थी।
लेकिन कांग्रेस के तीन और राजद के 1 विधायक ने महागठबंधन का पूरा खेल बिगाड़ दिया, जिसकी वजह से पांचों सीटों पर बीजेपी और सहयोगी दलों ने जीत दर्ज की।
वहीं ओडिशा में 4 सीटों पर राज्यसभा चुनाव संपन्न हो गया है। चार में से बीजेपी को 3 और बीजद के खाते में एक सीट आई।