Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • patna-city
LIVE BLOG

Rajya Sabha Election 2026 Live: बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर NDA की जीत, ओडिशा में 3 सीट पर BJP और 1 पर BJD विजयी

Rajya sabha Voting live: बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर सुबह 9 बजे से 4 बजे तक वोटिंग के बाद नतीजे घोषित कर दिया गया है। सभी 5 सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की है।

By Piyush Pandey Mon, 16 Mar 2026 07:37 PM (IST)
राज्यसभा चुनाव

राज्यसभा चुनाव

डिजिटल डेस्क, पटना। Rajya sabha Voting Live Updates: बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर मतगणना पूरी होने के बाद नतीजे आ चुके हैं। सभी सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है। महागठबंधन के 4 विधायकों के वोट न डालने की वजह से तेजस्वी का खेल बिगड़ गया।

बिहार की 5 सीटों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (JDU), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार (BJP) ने जीत हासिल की है। (Rajyasabha Chunav Bihar LIVE) पांचवी सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा (RLM) और आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही थी।

लेकिन कांग्रेस के तीन और राजद के 1 विधायक ने महागठबंधन का पूरा खेल बिगाड़ दिया, जिसकी वजह से पांचों सीटों पर बीजेपी और सहयोगी दलों ने जीत दर्ज की।

वहीं ओडिशा में 4 सीटों पर राज्यसभा चुनाव संपन्न हो गया है। चार में से बीजेपी को 3 और बीजद के खाते में एक सीट आई। 

16 Mar 20267:20:33 PM

Bihar Rajya Sabha Live: ओडिशा में 3 राज्यसभा सीटों पर बीजेपी और 1 पर बीजद ने दर्ज की जीत

ओडिशा में तमाम अटकलों के बीच चार सीट पर राज्यसभा चुनाव सम्पन्न हो गया। चार में से तीन सीट भाजपा के खाते में गई है जबकि एक सीट बीजू जनता दल के खाते में गई है। भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, सुजीत कुमार जबकि बीजद से संतृप्त मिश्र का चयन संख्या के हिसाब से पहले ही कर लिया गया था। हालांकि चौथी सीट पर दोनों ही तरफ से दावे ठोंके गए थे और संख्या के हिसाब से यह सीट बीजद-कांग्रेस गठबंधन के खाते में जाती दिख रही थी, परन्तु तमाम कोशिश के बावजूद 11 विधायकों के क्रास वोटिंग के चलते चौथी सीट भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार दिलीप रे ने जीत लिया और गठबंधन के उम्मीदवार डा.दत्तेश्वर होता को पराजय का सामना करना पड़ा है।

16 Mar 20267:01:49 PM

Bihar Rajya Sabha Live: बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर एनडीए ने दर्ज की जीत

बिहार राज्यसभा चुनाव की सभी पांचों सीटों पर काउंटिंग पूरी हो गई है। सभी सीटों पर एनडीए गठबंधन ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक वोट नहीं डालने की वजह से महागठबंधन को झटका लगा है। 

16 Mar 20266:52:24 PM

Bihar Rajya Sabha Live: ओडिशा में राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू

ओडिशा के कुल 4 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव की मतगणा शुरू हो गई है। ओडिशा विधानसभा में अधिकारियों द्वारा मतपत्र की गिनती की जा रही है।  

#WATCH भुवनेश्वर, ओडिशा: ओडिशा राज्यसभा चुनाव 2026 | ओडिशा विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। pic.twitter.com/MiGoSSNZd2

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 20266:21:28 PM

Bihar Rajya Sabha Live: आपराधिक पृष्ठभूमि वाले विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग- नवीन पटनायक

ओडिशा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर विपक्ष के नेता तथा बीजेडी सुप्रीमो नवीन पटनायक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। बीजेडी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ेगी। 

16 Mar 20266:05:17 PM

Bihar Rajya Sabha Live: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए काउंटिंग शुरू

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए मतदान के बाद अब मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोमवार शाम निर्धारित समय के अनुसार विधानसभा परिसर में मतपत्रों के बंडल खोले गए और गिनती शुरू हुई।

16 Mar 20266:00:46 PM

Bihar Rajya Sabha Live: हम सब एक परिवार के रूप में काम करने वाले- भाजपा उम्मीदवर शिवेश राम

राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश से भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम ने कहा कि हमारे 202 विधायक हमारे साथ हैं। हम सब एक परिवार के रूप में काम करने वाले हैं। हम सब लोग एकजुट थे। दूसरी वरीयता का मत सिर्फ NDA के पास था, महागठबंधन के पास नहीं था। यही हमारी जीत का सबसे बड़ा कारण है। राजद नेता दावा कर रहे थे कि उन्होंने उन्हें होटल में रखा है, तो अब वे कहां गए ये तो वे ही बता सकते हैं।

#WATCH | पटना: राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश से भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम ने कहा, "...हमारे 202 विधायक हमारे साथ हैं। हम सब एक परिवार के रूप में काम करने वाले हैं... हम सब लोग एकजुट थे... दूसरी वरीयता का मत सिर्फ NDA के पास था, महागठबंधन के पास नहीं था। यही हमारी जीत का सबसे बड़ा… pic.twitter.com/9zOdUMtMGs

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 20265:18:51 PM

Bihar Rajya Sabha Live: NDA का शत-प्रतिशत मतदान हुआ- डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि आज RJD-कांग्रेस का व्यवहार सामने आ गया है कि उनके विधायकों ने ही वोट देने से इनकार कर दिया। पहले तो जनता ने उन्हें वोट देने से इनकार कर दिया। NDA का शत-प्रतिशत मतदान हुआ और मतगणना के बाद सारी स्थिति स्पष्ट होगी। होटल में लोगों को वे बांधकर रख रहे हैं, लोगों को डराने का काम RJD-कांग्रेस का है। 

#WATCH | पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "आज RJD-कांग्रेस का व्यवहार सामने आ गया है कि उनके विधायकों ने ही वोट देने से इनकार कर दिया। पहले तो जनता ने उन्हें वोट देने से इनकार कर दिया... NDA का शत-प्रतिशत मतदान हुआ और मतगणना के बाद सारी… pic.twitter.com/hx0dPNEw5x

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 20265:12:37 PM

Bihar Rajya Sabha Live: हमारे पांचों नेता राज्यसभा जाएंगे- बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि हम लोगों ने तो कहा था कि हमारे पांचों नेता राज्यसभा जाएंगे और हम पांचों सीटें जीतेंगे। राजद विधायकों को उन्होंने घेर कर रखा था, होटल में उन्होंने रखा था। हमारे 202 विधायक थे, उन्होंने वोट दिया और हम जीत रहे हैं। उनके विधायक कहां गए ये तो वही बताएंगे?

#WATCH | पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "हम लोगों ने तो कहा था कि हमारे पांचों नेता राज्यसभा जाएंगे और हम पांचों सीटें जीतेंगे... विधायक उनके(RJD), उन्होंने घेर कर रखा था, होटल में उन्होंने रखा था। हमारे 202 विधायक थे, उन्होंने वोट दिया और हम जीत… pic.twitter.com/XadHTEGQBq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 20265:08:54 PM

Bihar Rajya Sabha Live: राजनीति में चल रहा खरीद-फरोख्त का खेल- राजद नेता शक्ति सिंह यादव

RJD नेता शक्ति सिंह यादव ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि हमारे पक्ष में 41 की संख्या थी और सत्ता पक्ष में 3 की संख्या कम थी, तो सत्ता और धन दोनों का इस्तेमाल स्वाभाविक है। सिर्फ बिहार नहीं आप ओडिशा में देखिए, वहां भी BJD के विधायकों को भाजपा ने अपने पक्ष में कर लिया। राजनीति में खरीद-फरोख्त का जो खेल चल रहा है वह ठीक नहीं है। यह राजनीति कहां जा रही है? अगर नीतीश कुमार सचेत होते तो निर्विरोध चुनाव हो जाता। जो लोग आज नहीं आए उन्होंने अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता, समाज में अपनी पहचान खोई है

#WATCH | पटना: RJD नेता शक्ति सिंह यादव ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "हमारे पक्ष में 41 की संख्या थी और सत्ता पक्ष में 3 की संख्या कम थी, तो सत्ता और धन दोनों का इस्तेमाल स्वाभाविक है। सिर्फ बिहार नहीं आप ओडिशा में देखिए, वहां भी BJD के विधायकों को अपने(भाजपा) पक्ष में कर लिया… pic.twitter.com/kLel0LQZvT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 20265:03:57 PM

Bihar Rajya Sabha Live: कांग्रेस को झटका देने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

बिहार में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के तीन विधायकों ने महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं किया, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने उनके खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि तीन विधायकों के इस कृत्य से पार्टी को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इन विधायकों के पूरे मामले की रिपोर्ट जल्द ही केंद्रीय हाईकमान को भेजी जाएगी। हाईकमान से निर्देश मिलने के बाद पार्टी की नियमावली और सिद्धांतों के अनुरूप उचित कार्रवाई की जाएगी।

16 Mar 20265:02:29 PM

Bihar Rajya Sabha Live: दिवंगत बीजू पटनायक से आशीर्वाद प्राप्त विधायक को दिया वोट- क्रॉस वोटिंग पर बीजेडी विधायक सौविक बिस्वाल बोले

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के आरोपों पर बीजेडी विधायक सौविक बिस्वाल ने कहा कि मैंने उस उम्मीदवार को वोट दिया जिसे दिवंगत बीजू पटनायक का आशीर्वाद प्राप्त था। मैं अपने पिता के साथ हुए अन्याय और उत्पीड़न को कभी नहीं भूल सकता, क्योंकि मैं जानता हूं कि मेरे पिता किस तरह के व्यक्ति थे। आज तक अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने किसी से एक रुपया भी रिश्वत नहीं ली। लेकिन बीजू जनता दल ने उन्हें चोर करार दिया। आज मुझे थोड़ी शांति महसूस हो रही है कि मैंने जो किया वह सही था। मेरे पिता को बीजू जनता दल ने चिट फंड मामले में फंसाया था। हां, मैंने बदला ले लिया है।

#WATCH | | Bhubaneswar, Odisha: On allegations of cross-voting in the Rajya Sabha elections, BJD MLA Souvic Biswal says, "I voted for the one who has the blessings of late Biju Patnaik. I can never forget the injustice and oppression done to my father. Because I know what kind of… pic.twitter.com/gFZgi1TbUA

— ANI (@ANI) March 16, 2026
16 Mar 20264:44:25 PM

Bihar Rajya Sabha Live: पांचों सीट जीतेगा एनडीए- मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमारा विश्वास है कि NDA बिहार की पांचों सीटें जीतेगा। उन्होंने आगे पश्चिम बंगाल चुनाव पर कहा, TMC नेताओं ने पिछली बार कहा था कि हम 4 सीटें भी नहीं ला सकते हैं मगर हम 77 सीटें लेकर आए थे। तो उन्होंने खुद 20 कह दिया तो समझ लीजिए कि हमारी सरकार वहां बन गई है।

#WATCH पटना, बिहार: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "हमारा विश्वास है कि NDA बिहार की पांचों सीटें जीतेगा..."

उन्होंने आगे पश्चिम बंगाल चुनाव पर कहा, "इन्होंने(TMC नेताओं) पिछली बार कहा था कि हम 4 सीटें भी नहीं ला सकते हैं मगर हम 77 सीटें लेकर आए थे। तो उन्होंने खुद 20 कह दिया… pic.twitter.com/bamgFM8Vmc

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 20264:32:23 PM

Bihar Rajya Sabha Live: बिहार राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी को लगा झटका

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। इस चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उसके चार विधायकों ने वोट नहीं डाला। जानकारी के मुताबिक फैसल रहमान (राजद) ने मतदान नहीं किया, जबकि कांग्रेस के तीन विधायक मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास ने भी अपना वोट नहीं डाला। इसके कारण महागठबंधन के विधायकों का आंकड़ा 37 पर ही रुक गया। वहीं एनडीए के सभी 202 विधायकों ने मतदान किया है।

16 Mar 20264:18:56 PM

Rajya Sabha Election Live: ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने क्रॉस वोटिंग पर कहा- उसने उम्मीद नहीं थी

राज्यसभा चुनावों पर ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि गंजम के सनखेमुंडी से विधायक रमेश जेना, गजपति के मोहना से विधायक दशरथी गोमांगो और कटक से सोफिया फिरदौस ने क्रॉस-वोटिंग की है। हमें उनसे इसकी उम्मीद नहीं थी; पार्टी ने उनके लिए इतना कुछ किया है। पार्टी ने दशरथी गोमांगो को दो बार जिला अध्यक्ष बनाया, उन्हें टिकट दिए; हमें रमेश जेना से भी इसकी उम्मीद नहीं थी। सोफिया फिरदौस का भविष्य बहुत उज्ज्वल था और उन्होंने भी कटक में आगे जीतने के अपने मौकों को खत्म कर दिया है। हम उन्हें अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे। जितने भी स्वार्थी लोग हैं, जब वे पार्टी छोड़ देंगे, तो पार्टी और भी मजबूत होगी।

#WATCH | Bhubaneswar: On the Rajya Sabha elections, Odisha Congress President Bhakta Charan Das says, "Ramesh Jena, the MLA from Sanakhemundi in Ganjam, Dasarathi Gomango, the MLA from Mohana in Gajapati, and Sofia Firdous from Cuttack have cross-voted. We didn't expect this from… pic.twitter.com/1nRHMcV6VJ

— ANI (@ANI) March 16, 2026
16 Mar 20264:01:38 PM

Rajya Sabha Election Live: कांग्रेस और हुड्डा बीजेपी के साथ मिले हुए हैं- INLD नेता आदित्य देवीलाल

INLD नेता आदित्य देवीलाल ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि हमारी पार्टी ने यह फैसला किया कि हम जनता की आवाज के साथ जाएंगे, जनभावनाओं का सामना करेंगे। पिछले एक महीने से हमारी पार्टी ने जो पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे उन्होंने लोगों से जाकर बात की और आम व्यक्ति की भावना थी कि इस चुनाव में INLD को दूरी रखनी चाहिए। अगर उन्हें(कांग्रेस) भरोसा होता तो ऐसे बाराबंदी करने की जरूरत नहीं होती। इसी से अंदाजा लग रहा था कि कोई न कोई ऐसा खेल होगा जिससे ये भाजपा की मदद कर सकें। आज हमने हरियाणा की जनता को स्पष्ट किया है कि हम जनता की लड़ाई लड़ते हैं, कांग्रेस और हुड्डा भाजपा के साथ मिले हुए हैं।

#WATCH | चंडीगढ़: INLD नेता आदित्य देवीलाल ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "हमारी पार्टी ने यह फैसला किया कि हम जनता की आवाज के साथ जाएंगे, जनभावनाओं का सामना करेंगे। पिछले एक महीने से हमारी पार्टी ने जो पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे उन्होंने लोगों से जाकर बात की और आम व्यक्ति की भावना थी… pic.twitter.com/7HAYKH4vYH

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 20263:47:12 PM

Rajya Sabha Election Live: ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के दौरान BJD और BJP विधायकों में झड़प

ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान BJD और BJP के विधायकों के बीच झड़प हो गई।

#WATCH | Bhubaneswar: A scuffle broke out between MLAs of the BJD and BJP in Odisha amid Rajya Sabha voting in the state. pic.twitter.com/Fri0pzWGjN

— ANI (@ANI) March 16, 2026
16 Mar 20263:38:53 PM

Haryana Rajya Sabha Election Live: भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं- मंत्री कृष्ण लाल पंवार

राज्यसभा चुनावों के संबंध में हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अंदर इसलिए हैं, क्योंकि उन्हें अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। मुझे यह जानकारी मिली है कि अब भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा नाश्ते के बाद अपने विधायकों को अपने आवास पर एक साथ लेकर आएंगे।

#WATCH | Chandigarh | On Rajya Sabha elections, Haryana Minister Krishan Lal Panwar says, “… He (Bhupinder Singh Hooda) is inside because he does not trust his MLAs… I have received the information that even now Bhupinder Singh Hooda will bring the MLAs from his residence… pic.twitter.com/I70wtFNoZP

— ANI (@ANI) March 16, 2026
16 Mar 20263:23:16 PM

Rajya Sabha Election 2026 Live: NDA के सभी 202 विधायकों ने डाला वोट, मंत्री श्रवण कुमार ने दी जानकारी

बिहार में हो रहे राज्यसभा चुनाव के बीच मंत्री श्रवण कुमार ने दावा किया कि NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाल दिया है जबकि विपक्षी महागठबंधन के 4 विधायकों ने अब तक मतदान नहीं किया है। श्रवण कुमार के अनुसार NDA के सभी विधायकों की एकजुटता स्पष्ट दिखाई दी है और गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनावी मुकाबले में खड़ा है। 

16 Mar 20262:27:32 PM

Rajya Sabha Election Live: कांग्रेस के तीन विधायकों ने की क्रॉस-वोटिंग

ओडिशा विधानसभा चुनाव दिलचस्प मोड़ पर आ गया है। यह कयास लगाया जा रहा है कि ओडिशा कांग्रेस के तीन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग की है। 

16 Mar 20262:09:35 PM

Rajya Sabha Election Live: हमें इंतजार करना चाहिए- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें इंतजार करना चाहिए। हम लोगों के लगभग 6 मत कम पड़ रहे थे। अगर हम सभी विपक्षी दलों की संख्या मिला दी जाए तो पूरी 41 होती है। अब तक नतीजे तो आए नहीं हैं और न ही पूरी पोलिंग हुई है। आप नतीजे आ जाने दीजिए सब साफ हो जाएगा।

#WATCH | राज्यसभा चुनाव | पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "...हमें इंतजार करना चाहिए...हम लोगों के लगभग 6 मत कम पड़ रहे थे। अगर हम सभी विपक्षी दलों की संख्या मिला दी जाए तो पूरी 41 होती है। अब तक नतीजे तो आए नहीं हैं और न ही पूरी पोलिंग… pic.twitter.com/0t5NlvaOSG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 20261:51:28 PM

Rajya Sabha Election Live: NDA के पांचों प्रत्याशी जीतेंगे- JDU कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा


JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि NDA के पांचों प्रत्याशी जीतेंगे। चुनाव के समय बहुत लोग अपनी अंतरात्मा पर भी वोट देते हैं। हम आश्वस्त हैं कि हम बड़े मार्जिन से जीतेंगे। 

#WATCH | पटना: JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "NDA के पांचों प्रत्याशी जीतेंगे। चुनाव के समय बहुत लोग अपनी अंतरात्मा पर भी वोट देते हैं... हम आश्वस्त हैं कि हम बड़े मार्जिन से जीतेंगे..." pic.twitter.com/WJ8FBkIUWu

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 20261:22:33 PM

Rajya Sabha Election Live: नीतीश कुमार का आभारी रहेगा बिहार- सांसद शांभवी चौधरी 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि बिहार में जो राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं उसमें NDA पांचों सीटें जीतेगा। सब सशक्त नेतृत्व चाहते हैं। कोई कमजोर नेतृत्व नहीं चाहता। इसमें कोई शंका नहीं है कि INDI गठबंधन पूरी तरह से बिखरता नजर आ रहा है फिर चाहे वह बिहार हो या बंगाल। हमारे लिए वे (नीतीश कुमार) नेता से ज्यादा एक अभिभावक हैं, उन्होंने बिहार के लिए जो किया है, बिहार की धरती हमेशा उनकी ऋणी रहेगी। बिहार हमेशा उनके साथ रहेगा, बिहार हमेशा उनका आभारी रहेगा।"

#WATCH | दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "इसमें कोई दो राय नहीं है कि बिहार में जो राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं उसमें NDA पांचों सीटें जीतेगा... सब सशक्त नेतृत्व चाहते हैं। कोई कमजोर नेतृत्व नहीं चाहता। इसमें कोई शंका नहीं है कि INDI… pic.twitter.com/Bs25cQjCe3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 202612:53:06 PM

Bihar Rajya Sabha Election 2026 Live: तेजस्वी के कमरे से निकलीं हम की दो विधायक

राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कमरे से एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की विधायक ज्योति मांझी (जीतन राम मांझी की समधन) और विधायक दीपा मांझी (जीतन मांझी की बहू) बाहर निकलती हुई दिखीं। उस समय तेजस्वी यादव कमरे में मौजूद थे। वहीं हम की तरफ से सफाई में यह बयान आया है कि वह गलती से तेजस्वी यादव के कक्ष में चली गईं थी।

16 Mar 202612:46:07 PM

Rajya Sabha Election Live: BSP विधायक ने महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में डाला वोट

बिहार विधानसभा में बीएसपी के इकलौते विधायक सतीश यादव ने महागठबंधन के पक्ष में मतदान किया। सतीश यादव ने कहा कि NDA की तरफ से भी कई ऑफर मिले पर हमने महागठबंधन को अपना समर्थन दिया है। सतीश यादव ने दावा किया है की पांचवी सीट महागठबंधन जीतेगी।

16 Mar 202612:35:54 PM

Odisha Rajya Sabha Election Live: नवीन पटनायक ने ऑफिसर पर लगाया गंभीर आरोप

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD प्रमुख नवीन पटनायक ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि ब्रह्मगिरी की महिला विधायक ने वोटिंग करते समय साफ गलती की, लेकिन वोटिंग रूम में बैठे ऑफिसर ने गैर-कानूनी तरीके से उनका वोट ले लिया और दूसरा बैलेट पेपर जारी कर दिया। यह लोकतांत्रिक मानदंड के खिलाफ है और चुनाव नियमों का उल्लंघन है। वे लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया को खत्म कर रहे हैं।

#WATCH | भुवनेश्वर: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD प्रमुख नवीन पटनायक ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "ब्रह्मगिरी की महिला विधायक ने वोटिंग करते समय साफ गलती की, लेकिन वोटिंग रूम में बैठे ऑफिसर ने गैर-कानूनी तरीके से उनका वोट ले लिया और दूसरा बैलेट पेपर जारी कर दिया। यह लोकतांत्रिक… pic.twitter.com/mlC5NLFffo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 202612:31:03 PM

Rajya Sabha Election Live: तेजस्वी अपना पार्टी पर ध्यान दें- मंत्री अशोक चौधरी

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि NDA की पांचों सीटों पर जीत होगी। यह विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ, दबाव की राजनीति है, एक वैचारिक लड़ाई है। दबाव वाली लड़ाई में जितना दबाव ले पाते हैं, लेते हैं और फिर नहीं ले पाते तो भाग जाते हैं। तेजस्वी यादव को अपनी राजनीति और अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए।

#WATCH | पटना: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "NDA की पांचों सीटों पर जीत होगी... यह विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ, दबाव की राजनीति है, एक वैचारिक लड़ाई है। दबाव वाली लड़ाई में जितना दबाव ले पाते हैं, लेते हैं और फिर नहीं ले पाते तो भाग जाते हैं...… pic.twitter.com/EJewJQaApJ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 202612:26:01 PM

Bihar Rajya Sabha Election Live: वोट देने के बाद सम्राट चौधरी बोले- हमारे पांचों उम्मीदवार जीतेंगे

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यसभा चुनाव के लिए वोट करने के बाद मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि NDA पूरी तरह एकजुट है। NDA के लोग सभी अपने पांचों उम्मीदवारों को जिताने के लिए संकल्पित हैं। लगभग सबने मतदान कर दिया है। हमारे पांचों उम्मीदवार जीतेंगे। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में सबका सम्मान है।

#WATCH | पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "NDA पूरी तरह एकजुट है। NDA के लोग सभी अपने पांचों उम्मीदवारों को जिताने के लिए संकल्पित हैं। लगभग सबने मतदान कर दिया है। हमारे पांचों उम्मीदवार जीतेंगे... बिहार में सबका सम्मान है..." pic.twitter.com/QC6M5sKB7G

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 202612:15:35 PM

Rajya Sabha Election 2026 Live: बेंगलुरु में क्या हुआ, यह सबको पता- कांग्रेस सांसद सप्तगिरी उलका

कांग्रेस सांसद सप्तगिरी उलका ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि हमारी जीत होगी। आपने सुना होगा कि बेंगलुरु में क्या हुआ, BJP ने खरीद-फरोख्त करने की कोशिश की। जल्द ही इसकी सारी जानकारी सामने आ जाएगी, हमें लगता है कि ओडिशा के मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल हैं।

#WATCH | भुवनेश्वर, ओडिशा: कांग्रेस सांसद सप्तगिरी उलका ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि हमारी जीत होगी... आपने सुना होगा कि बेंगलुरु में क्या हुआ, उन्होंने(BJP) खरीद-फरोख्त करने की कोशिश की... जल्द ही इसकी सारी जानकारी सामने आ जाएगी, हमें लगता है कि ओडिशा के… pic.twitter.com/j2qobprDmz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 202612:00:44 PM

Rajya Sabha Election 2026 Live: महागठबंधन के उम्मीदवार की होगी जीत- RJD नेता मृत्युंजय तिवारी

Rajya Sabha Live Updates: RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "आज बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए जो वोटिंग हो रही है, उसमें महागठबंधन और विपक्ष के उम्मीदवार की जीत निश्चित है। चाहें NDA जितना जोर लगा ले लेकिन जीत हमारे प्रत्याशी अमरेंद्र धारी की ही होगी, जो लोग कह रहे हैं कि महागठबंधन के कांग्रेस के विधायक गायब हैं, वे सभी आ चुके हैं। हमारा गठबंधन एकजुट है।"

 

#WATCH | राज्यसभा चुनाव | पटना, बिहार: RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "आज बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए जो वोटिंग हो रही है, उसमें महागठबंधन और विपक्ष के उम्मीदवार की जीत निश्चित है। चाहें NDA जितना जोर लगा ले लेकिन जीत हमारे प्रत्याशी अमरेंद्र धारी की ही होगी... जो लोग कह… pic.twitter.com/O7oSToC9nK

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 202611:43:55 AM

Rajya Sabha Election 2026 Live: वोट डालने पहुंचे राज्यसभा प्रत्याशी नितिन नवीन

Rajya Sabha Election Live Updates: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार विधानसभा पहुंचे। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

#WATCH | राज्यसभा चुनाव | पटना: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार विधानसभा पहुंचे।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। pic.twitter.com/OtqscnjnQO

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 202611:10:13 AM

Rajya Sabha Election 2026 Live: हिमाचल प्रदेश के कसौली से वोटिंग के लिए निकले हरियाणा कांग्रेस विधायक 

Rajya Sabha Election Live Updates: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार शाम से ठहरे कांग्रेस की हरियाणा इकाई के 31 विधायक सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यसभा चुनाव में भाग लेने के लिए सोलन जिले के कसौली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। इससे पहले हरियाणा के विधायकों ने कसौली के एक रिजॉर्ट में तीन मिनी बसों में सवार होने से पहले विकट्री साइन बनाया और उनका काफिला चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ।

16 Mar 202611:05:06 AM

Bihar Rajya Sabha Voting live: भाई वीरेंद्र ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

राज्यसभा चुनावों पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र कहते हैं, "हम 100% जीत का दावा करते हैं। हमारे उम्मीदवारों को 41 से ज्यादा वोट मिलेंगे। सरकार कई लोगों को सौदे की पेशकश कर रही थी। ये पेशकश सांप्रदायिक ताकतों की ओर से की जा रही थीं, लेकिन यहां हमारे पास ऐसे लोग हैं जो धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखते हैं।

#WATCH | Patna: On Rajya Sabha elections, RJD MLA Bhai Virendra says, "We claim a 100% victory. Our candidates will secure more than 41 votes..."

He further says, "The government was offering deals to many people. These offers were being made by communal forces, but here we… pic.twitter.com/7WHO1nKmdB

— ANI (@ANI) March 16, 2026
16 Mar 202610:56:31 AM

Odisha Rajya Sabha Election Live: पूर्व मुख्यमंत्री और BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक पहुंचे विधानसभा

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक राज्यसभा चुनावों के लिए मतदान करने हेतु राज्य विधानसभा पहुंचे।

#WATCH | Bhubaneswar: Former Odisha CM and BJD president Naveen Patnaik arrives at the State Assembly to vote for Rajya Sabha elections. pic.twitter.com/sRIlr0UTYC

— ANI (@ANI) March 16, 2026
16 Mar 202610:47:54 AM

Rajya Sabha Election Live Updates: वोट डालने पहुंचे अनंत सिंह

विधायक अनंत कुमार सिंह राज्यसभा चुनावों के लिए अपना वोट डालने एम्बुलेंस से बिहार विधानसभा पहुंचे।

#WATCH | Patna: JD(U) leader Anant Kumar Singh arrives in the ambulance at the Bihar Assembly to cast his vote for the Rajya Sabha elections. pic.twitter.com/0XuQCfRBmb

— ANI (@ANI) March 16, 2026
16 Mar 202610:38:27 AM

Rajya Sabha Election Live Updates: हर जगह पैसे के बल पर चुनाव लड़ रही NDA- सांसद सुधार सिंह

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, " NDA और भाजपा हर जगह पैसे के बल पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास संख्या बल कहीं पर भी नहीं है। पैसे की ताकत पर, हॉर्स ट्रेडिंग के बल पर कई राज्यों में वे सत्ता को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। कई राज्यों में उनके मनसूबे सफल भी होंगे लेकिन कई राज्यों में वे हारेंगे भी।

#WATCH | राज्यसभा चुनाव | पटना: राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, " NDA और भाजपा हर जगह पैसे के बल पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास संख्या बल कहीं पर भी नहीं है... पैसे की ताकत पर, हॉर्स ट्रेडिंग के बल पर कई राज्यों में वे सत्ता को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। कई राज्यों में… pic.twitter.com/VRo40rHnqD

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 202610:33:54 AM

Rajya Sabha Election Live Updates: जीत को लेकर हम लोग 100% आश्वस्त- विधायक अबिदुर रहमान

कांग्रेस विधायक अबिदुर रहमान ने कहा, "आज मतदान है। एक सीट पर हमारी, महागठबंधन की जीत होगी, कोई विधायक नाराज नहीं है। जीत को लेकर हम लोग 100% आश्वस्त हैं।"

#WATCH | राज्यसभा चुनाव | पटना: कांग्रेस विधायक अबिदुर रहमान ने कहा, "...आज मतदान है। एक सीट पर हमारी, महागठबंधन की जीत होगी...कोई विधायक नाराज नहीं हैं...जीत को लेकर हम लोग 100% आश्वस्त हैं..." pic.twitter.com/HcrLNEVK8k

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 202610:31:05 AM

Haryana Rajya Sabha Election Live: विधानसभा पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा पहुंचे।

#WATCH | राज्यसभा चुनाव | चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा पहुंचे। pic.twitter.com/W7yqD7ZUih

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 202610:28:19 AM

Bihar Rajya Sabha Election Live: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 2 विधायक मिसिंग

बिहार राज्यसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच कांग्रेस के 2 विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसे में आरजेडी मुश्किल में घिरती नजर आ रही है। वहीं तेजस्वी यादव का कहना है कि यह अफवाह है।

16 Mar 202610:24:55 AM

Rajya Sabha Election Live Updates: ओडिशा में हो सकता है 'खेला', क्रॉस-वोटिंग की आशंका

ओडिशा में राज्यसभा की चार सीट के लिए सोमवार को मतदान शुरू हो गया है। विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। राज्य में 12 साल के अंतराल के बाद राज्यसभा का चुनाव हो रहा है और चार सीट के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने दो उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है, जिनमें राज्य इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और राज्यसभा के मौजूदा सदस्य सुजीत कुमार शामिल हैं। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है। बीजद के उम्मीदवार पार्टी नेता संतृप्त मिश्रा और प्रख्यात मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दत्तेश्वर होता हैं, जिन्हें कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का समर्थन प्राप्त है। चौथी सीट पर जीत के लिए ना तो सत्तारूढ़ भाजपा और ना ही विपक्षी दल बीजद के पास आवश्यक संख्या बल है, इसलिए 'क्रॉस-वोटिंग' की आशंका है।

16 Mar 202610:11:53 AM

Rajya Sabha Election Live Updates: वे तो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार थे- उपेन्द्र कुशवाहा

Rajya Sabha Election Live Updates: पटना: RLM प्रमुख और NDA राज्यसभा उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, "पांच में से पांच NDA के उम्मीदवार जीतेंगे। इसमें कोई कंफ्यूजन आज क्या नामांकन के दिन से ही नहीं है।" राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "वे तो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए भी तैयार थे। लेकिन क्या हो गया?"

#WATCH | राज्यसभा चुनाव | पटना: RLM प्रमुख और NDA राज्यसभा उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, "...पांच में से पांच NDA के उम्मीदवार जीतेंगे। इसमें कोई कंफ्यूजन आज क्या नामांकन के दिन से ही नहीं है..."

राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "...वे तो मुख्यमंत्री पद की… pic.twitter.com/QvllaEEW9p

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 202610:06:13 AM

Rajya Sabha Election Live Updates: तेजस्वी यादव ने डाला वोट

Rajya Sabha Election Live Updates: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को राज्यसभा चुनाव में अपना वोट डाला है। वहीं कांग्रेस के चार विधायक भी अपना वोट डालने के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं।

16 Mar 20269:57:53 AM

Rajyasabha Voting 2026 Live Updates: भाजपा से लड़ना पसंद किया न कि झुकना- तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम लोग आश्वस्त हैं। विपक्ष की जो संख्या थी, महागठबंधन में वो 35 थी। 41 चाहिए जीत के लिए और NDA को 3 चाहिए था लेकिन हम लोगों ने इस चुनौती को स्वीकार किया और भाजपा से लड़ना पसंद किया न कि झुकना। AIMIM और बसपा पार्टी के सभी साथियों ने हमें समर्थन किया है तो संख्या 41 हो जाती है।"

#WATCH | राज्यसभा चुनाव | पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम लोग आश्वस्त हैं। विपक्ष की जो संख्या थी, महागठबंधन में वो 35 थी। 41 चाहिए जीत के लिए और NDA को 3 चाहिए था लेकिन हम लोगों ने इस चुनौती को स्वीकार किया और भाजपा से लड़ना पसंद… pic.twitter.com/wagyZna9qY

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 20269:52:04 AM

Rajyasabha Voting Live Updates: 'पांचों के पांच जीतेंगे, इसलिए हम कतार में हैं'- विधायक विनय बिहारी

भाजपा विधायक विनय बिहारी ने कहा, "हमारे जो पांच प्रत्याशी हैं, पांचों के पांच विजय हासिल करेंगे और उसके लिए हम कतार में लगे हैं।"JDU विधायक श्याम रजक ने कहा, "पांचों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है, इसमें कोई दो राय नहीं है। सभी वोटर्स पहुंच चुके हैं।"

#WATCH | राज्यसभा चुनाव | पटना: भाजपा विधायक विनय बिहारी ने कहा, "हमारे जो पांच प्रत्याशी हैं, पांचों के पांच विजय हासिल करेंगे और उसके लिए हम कतार में लगे हैं..."

JDU विधायक श्याम रजक ने कहा, "पांचों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है, इसमें कोई दो राय नहीं है... सभी वोटर्स पहुंच… pic.twitter.com/0n6Lm9794d

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 20269:45:36 AM

Rajyasabha Election 2026 Voting Live Updates: महागठबंधन को वोटिंग करेगी AIMIM

AIMIM विधायक गुलाम सरवर ने कहा कि हम पांच के पांच लोग महागठबंधन के साथ हैं। इसी के साथ बिहार की पांचवी सीट के लिए अब चुनाव और भी रोमांचक हो गया है।

#WATCH | राज्यसभा चुनाव | पटना: AIMIM विधायक गुलाम सरवर ने कहा, "...हम पांच के पांच लोग महागठबंधन के साथ हैं..." pic.twitter.com/YxZ1rNdXuv

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 20269:16:55 AM

Rajyasabha Chunav Bihar Live: राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू

बिहार में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार विधानसभा पहुंच चुके हैं। पक्ष और विपक्ष दोनों ने चुनाव में सीटें जीतने का दावा किया है।

16 Mar 20269:04:24 AM

Rajyasabha Election 2026 Voting Live Updates: NDA को केवल जीत की औपचारिक घोषणा करना बाकी- कुशवाहा

बिहार JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, "हमारी NDA को केवल जीत की औपचारिक घोषणा करना बाकी है। 101% हमारी जीत पक्की है... विपक्ष कोई भी हथकंडा अपना ले लेकिन NDA के पक्ष में मतदान हो रहा है। पांचों की पांचों सीटें NDA के पक्ष में होंगी। उन्होंने आगे कहा कि विधायकों को बंदी बनाकर रखना लोकतंत्र का अपमान है। कुछ विधायक आजादी से मुक्त हुए हैं, कैद नहीं हैं तो हम उनकी हिम्मत की दाद देते हैं।"

#WATCH | राज्यसभा चुनाव | पटना: बिहार JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, "हमारी NDA को केवल जीत की औपचारिक घोषणा करना बाकी है। 101% हमारी जीत पक्की है... विपक्ष कोई भी हथकंडा अपना ले लेकिन NDA के पक्ष में मतदान हो रहा है। पांचों की पांचों सीटें NDA के पक्ष में होंगी..."… pic.twitter.com/OPRSymPwPe

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 20269:01:19 AM

Rajyasabha Voting Live Updates: CPI-M नेता अजय कुमार कुशवाहा का दावा- पांचों सीट जीतेंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर CPI-M नेता अजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि हम जीतेंगे, और हम सभी पांच सीटें जीतेंगे।

#WATCH | राज्यसभा चुनाव | पटना, बिहार: CPI-M नेता अजय कुमार कुशवाहा ने कहा, "... हम जीतेंगे, और हम सभी पांच सीटें जीतेंगे।" pic.twitter.com/ctB9e7QOoL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
16 Mar 20268:26:31 AM

Rajyasabha Voting Live Updates: मोबाइल लेकर अंदर नहीं जा सकेंगे विधायक

मतदान कक्ष के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति किसी विधायक को नहीं है। मतदान कक्ष में रखी बैगनी स्कैच पेन का उपयोग ही विधायकों को मतदान के लिए करना होगा।

16 Mar 20267:37:45 AM

Bihar Rajyasabha Voting live: हम एकजुट होकर भाजपा को हराएंगे- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम एकजुट होकर भाजपा को हराएंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ यह चुनाव लड़ रहा है।

16 Mar 20267:21:38 AM

Rajyasabha Election 2026 Voting Live Updates: पटना के एक होटल में इकट्ठा हुए आरजेडी के विधायक

राज्यसभा चुनाव की तैयारी में RJD के MLA पटना के एक होटल में इकट्ठा हुए। राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग होनी है।

#WATCH पटना, बिहार: राज्यसभा चुनाव की तैयारी में RJD के MLA पटना के एक होटल में इकट्ठा हुए।

राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग कल होनी है। pic.twitter.com/HxL6SDYDY0

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us