विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Raksha Bandhan 2026: भद्रा की बाधा नहीं, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त; मेष से मीन तक किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ?

Updated: Sun, 23 Aug 2026 07:00 AM (IST)

इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा, जिसमें भद्रा की बाधा नहीं होगी। पूर्णिमा तिथि और शुभ मुहूर्तों ...और पढ़ें

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन

HighLights

  1. रक्षाबंधन 28 अगस्त को, भद्रा की बाधा नहीं।

  2. राखी बांधने के लिए कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध।

  3. राशि के अनुसार शुभ रंग की राखी बांधें।

जागरण संवाददाता, पटना। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा। सावन शुक्ल पूर्णिमा उदया तिथि में होने के कारण पूरे दिन पूर्णिमा मान्य रहेगी। ज्योतिषाचार्य राकेश झा के अनुसार इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा की बाधा नहीं रहेगी।

सुबह 9:27 बजे तक रहेगी पूर्णिमा तिथि

ज्योतिषाचार्य के अनुसार पूर्णिमा तिथि 28 अगस्त की सुबह 9:27 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के कारण पूरे दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।

शतभिषा नक्षत्र में राखी बांधना शुभ माना जा रहा है। बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करेंगी।

शुक्रवार और पूर्णिमा का बन रहा खास संयोग

रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार और पूर्णिमा का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार को सुख, सौहार्द और प्रेम से जुड़ा दिन माना जाता है।

वहीं पूर्णिमा को चंद्रमा की पूर्णता का प्रतीक माना गया है। इस संयोग को पारिवारिक स्नेह और संबंधों के लिए शुभ बताया गया है।

चंद्रग्रहण होगा, लेकिन पटना में नहीं दिखेगा

28 अगस्त को सुबह 08:04 बजे से 11:22 बजे तक खंडग्रास चंद्रग्रहण लगने की बात कही गई है। हालांकि यह ग्रहण पटना समेत भारत में दिखाई नहीं देगा।

इसी कारण यहां ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा। ग्रहण अंटार्कटिका, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और विभिन्न महासागरीय क्षेत्रों में दिखाई देने की बात कही गई है।

राशि के अनुसार किस रंग की राखी शुभ?

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार मेष राशि वालों के लिए लाल, केसरिया या पीली राखी, वृष के लिए नीली या चांदी की और मिथुन के लिए हरी राखी शुभ मानी गई है।

कर्क के लिए सफेद या मोती वाली, सिंह के लिए गुलाबी, लाल या केसरिया और कन्या के लिए सफेद या हरी राखी बताई गई है।

इन राशियों के लिए भी बताए गए खास रंग

तुला राशि के लिए फिरोजी या जमुनी, वृश्चिक के लिए लाल, धनु के लिए पीली और मकर के लिए गहरे लाल रंग की राखी शुभ मानी गई है।

कुंभ राशि के लिए रुद्राक्ष से बनी राखी और मीन राशि के लिए पीले या सफेद रंग की राखी का उल्लेख किया गया है।

Raksha Bandhan 2026: ये हैं राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

  • पूर्णिमा तिथि: सुबह 09:27 बजे तक
  • चर-लाभ-अमृत मुहूर्त: सुबह 05:29 बजे से 10:15 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:25 बजे से दोपहर 12:16 बजे तक
  • विशिष्ट शुभ मुहूर्त: सुबह 11:51 बजे से दोपहर 01:26 बजे तक

राशि के अनुसार बांधे राखी

  • मेष: लाल, केसरिया या पीले रंग की राखी
  • वृष: नीले रंग या चांदी की राखी
  • मिथुन: हरे रंग की राखी
  • कर्क: सफेद धागे या मोती से निर्मित राखी
  • सिंह: गुलाबी, लाल या केसरिया रंग की राखी
  • कन्या: सफेद या हरे रंग की राखी
  • तुला: फिरोजी या जमुनी रंग की राखी
  • वृश्चिक: लाल रंग की राखी
  • धनु: पीले रंग की राखी
  • मकर: गहरे लाल रंग की राखी
  • कुंभ: रुद्राक्ष से निर्मित राखी
  • मीन: पीले या सफेद रंग की राखी