Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramkripal Yadav Attack: 'हिंसा के बलपर चुनाव जीतना चाहते हैं Lalu Yadav', रामकृपाल पर हुई फायरिंग पर भड़के सम्राट

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 08:31 PM (IST)

    पटलिपुत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर शनिवार शाम कुछ अराजक तत्वों पर हमला कर दिया। भाजपा की तरफ से आरोप लगाया गया है कि यह हमला राजद के कार्यक ...और पढ़ें

    रामकृपाल पर हुई फायरिंग की घटना पर सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर लगाए गंभीर आरोप। (फाइल फोटो)
    रामकृपाल पर हुई फायरिंग की घटना पर सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर लगाए गंभीर आरोप। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. भाजपा शांति व राजद विवाद के लिए मशहूर : सम्राट चौधरी
    2. हिंसात्मक तरीके से जबरदस्ती वोट लेना दुर्भाग्यपूर्ण : रामकृपाल

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर फायरिंग एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

    उन्होंने रविवार को कहा कि राजद व लालू नहीं बदले। लालू का मतलब गुंडागर्दी, गुंडों को प्रश्रय देने का काम है। पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों को भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में इन मामलों में कार्रवाई दिखेगी।

    उन्होंने कहा कि पूरे मामले में चुनाव आयोग से भी कार्रवाई का आग्रह किया गया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सांसद रामकृपाल यादव के साथ एक प्रेसवार्ता में सम्राट ने उक्त बातें कहीं।

    सम्राट ने कहा कि इस चुनाव में लालू और उनके परिवार ने अराजकता दिखाने का काम किया है। चाहे सारण की घटना हो या पाटलिपुत्र का चुनाव, यह हिंसा के रूप में जिस तरह बदलते गए, उससे साफ है कि यह परिवार पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर गया है।

    डिप्टी सीएम ने कहा कि पूरे बिहार में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो गया, सिर्फ सारण और पाटलिपुत्र में हंगामा हुआ, जहां लालू यादव की बेटियां चुनाव लड़ रही थीं।

    हिंसा के बलपर चुनाव जीतना चाहता है लालू परिवार

    चौधरी ने कहा कि बिहार के लोकतंत्र को शर्मसार करने वाले लालू और उनका परिवार हिंसा के बल पर चुनाव जीतना चाहता है। हम लड़ेंगे। इनकी गुंडागर्दी का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिकार किया जो आज अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की।

    घटना को बताया काला अध्याय

    उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा प्रत्याशी पर गोलियां चलाई गईं, वह काला अध्याय है। उप मुख्यमंत्री ने कल की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब रामकृपाल यादव पर गोली चली तो उन्होंने फोन कर सिर्फ इतना कहा कि क्षेत्र में शांति स्थापित होनी चाहिए।

    खबरें और भी

    रामकृपाल यादव ने घटना के बारे में क्या बताया

    प्रेसवार्ता में रामकृपाल यादव ने कहा कि आज तक कभी भी सुरक्षा घेरे में नहीं रहे। उनकी सुरक्षा जनता और कार्यकर्ताओं ने ही की है। उन्हें जानकारी मिली थी कि नियम के विरुद्ध तिनेरी गांव के पास चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र पर मसौढ़ी विधायक रेखा देवी अपने लोगों के साथ पहुंची थी।

    भाजपा के समर्थकों ने जब इसका प्रतिकार किया तब उन लोगों के साथ मारपीट की गई। वे पूरी घटना जानने और कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। जब वे लौट रहे थे, तब तीन गोलियां चलाई गईं। एक कार्यकर्ता की जमकर पिटाई की गई। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल भी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव में नीतीश ने खूब दिखाया 'जंगलराज' का डर, इन मुद्दों पर भी मांगा वोट

    Bihar Politics: बिहार में खेला करेंगे कुशवाहा, वैश्य और निषाद वोटर! कामयाब होगा Lalu का दांव या BJP मारेगी बाजी?