Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी... अब देश में गरमाएगी लोकसभा चुनाव की राजनीति, बिहार से शुरू होगा सियासी 'खेल'

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 04:47 PM (IST)

    अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है। इसके बाद अब देश में लोकसभा चुनाव की राजनीति गरमाएगी। इसकी शुरुआत बिहार के सीमांचल ...और पढ़ें

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी... अब देश में गरमाएगी लोकसभा चुनाव की राजनीति, बिहार से शुरू होगा सियासी 'खेल'
    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी... अब देश में गरमाएगी लोकसभा चुनाव की राजनीति, बिहार से शुरू होगा सियासी 'खेल'

    HighLights

    1. सीमांचल से गरमाएगी लोकसभा चुनाव की राजनीति
    2. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे कटिहार तो पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पूर्णिया में प्रस्तावित है रैली

    रमण शुक्ला, पटना। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब देश में लोकसभा चुनाव की राजनीति जोर पकड़ने लगेगी। बिहार में इसकी शुरुआत सीमांचल से होगी। राजग एवं आइएनडीआइए के बड़े नेता अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश यहीं से करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कटिहार में 30 जनवरी को चुनावी अभियान शुरू करेंगे। वे भाजपा की ओर से चार लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं यानी पूर्णिया क्लस्टर में आने वाले संसदीय क्षेत्र की रैली को संबोधित करेंगे।

    हालांकि, रैली की तिथि में फेरबदल की संभावना भी है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी 30 या 31 जनवरी को पूर्णिया या कटिहार में रैली करेंगे। इसके बाद वे बंगाल की सीमा में प्रवेश करेंगे। 2019 में एनडीए की उस समय की सहयोगी जदयू ने कटिहार एवं पूर्णिया संसदीय क्षेत्र पर जीत हासिल की थी।

    अररिया संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने परचम लहराया था, जबकि किशनगंज कांग्रेस के हिस्से में गई थी। दो प्रमुख दलों के दो बड़े नेताओं के सीमांचल में होने से तय है कि अब लोकसभा चुनाव की राजनीति गरमाएगी।

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी तेज

    सीमांचल के चार जिलों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है। पूर्णिया में ही जनसभा की तैयारी प्रदेश कांग्रेस के लोग कर रहे हैं। उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था पूर्णिया या अररिया में होगी। उनकी सुरक्षा में लगे अधिकारी सीमांचल में पहुंचकर गहन छानबीन में लगे हुए हैं। सुरक्षा क्लीयरेंस के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उनका रात्रि विश्राम पूर्णिया या अररिया में से कहां होगा।

    हालांकि रैली वाले जिले की बजाए किसी दूसरे संसदीय क्षेत्र में रात्रि विश्राम कराने पर बिहार कांग्रेस नेताओं का ज्यादा जोर है। राहुल की न्याय यात्रा किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगी। सीमांचल का क्षेत्र कांग्रेस के लिए अनुकूल रहा है। विपरीत राजनीतिक परिस्थितियों में भी इस इलाके में कांग्रेस के पांच विधायक व एक सांसद हैं।

    खबरें और भी

    कटिहार के कदवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक शकील अहमद खान विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं। कांग्रेस के बड़े चेहरे व पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर कटिहार से सांसद रह चुके हैं। राहुल की यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है कि कांग्रेस का जो वोट बैंक क्षेत्रीय दलों के पास गया है, उसे वापस किया जाए।

    कटिहार सीट हासिल करना भाजपा के लिए चुनौती

    भाजपा कटिहार सीट इस बार हासिल करने की पूरी तैयारी में जुट गई है। भाजपा के निखिल चौधरी इस सीट से सांसद रह चुके हैं, लेकिन 2014 के चुनाव में मोदी लहर के बावजूद भाजपा नाकाम रही थी। इस बार पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद इस सीट से ताल ठोंकने के लिए तैयारी में जुटे हैं।

    ये भी पढ़ें- Ram Mandir और राम भक्तों को लेकर ये क्या बोल गए तेजप्रताप यादव, प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही कह दी ऐसी बात

    ये भी पढ़ें- Lalu Yadav की पार्टी में भी खटपट शुरू! अब इन दो नेताओं के बीच ठनी रार, प्रदेश महासचिव बोले- आने वाले समय में...