यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranchi-Ara Express : रांची से आरा आने-जाने वाली ट्रेन में अब आसानी से मिल जाएगी टिकट, रेलवे विभाग ने उठाया ये कदम
Ranchi Ara Train रांची से आरा आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रांची-आरा एक्सप्रेस ट्रेन में अब सीट आसानी से मिल जाएगी। अब से वेट ...और पढ़ें

HighLights
- सुविधा यात्रियों को 30 जून तक मुहैया कराने का निर्णय
- ट्रेन वापसी में तीन मई को आरा से रवाना होगी
जागरण संवाददाता, पटना। Ranchi-Ara Express Train आगामी दो मई से रांची से आरा के लिए खुलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी में स्लीपर क्लास का एक कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यही ट्रेन वापसी में तीन मई का आरा से रवाना होगी। यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
वहीं, राउरकेला से जयनगर के लिए खुलने वाली ट्रेन में भी स्लीपर क्लास में भी एक कोच जोड़ा जाएगा। यह ट्रेन राउरकेला से दो मई को रवाना होगी। यह सुविधा यात्रियों को 30 जून तक मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है। कोच बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे की ओर से यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे हमेशा तत्पर रहता है, उसी के तहत यह कदम उठाया गया है।
ट्रेन के झटके से वृद्ध की मौत
संझौली (रोहतास) में स्थानीय थाना अंतर्गत आरा-सासाराम रेलखंड पर मंगलवार को ट्रेन के झटके से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक वकील राम 70 वर्ष उदयपुर गांव के निवासी बताए जाते हैं।
खबरें और भी
ग्रामीणों के अनुसार वे धनगावां बधार स्थित रेलवे लाइन से होकर अपनी खेत की तरफ गए थे, कि उसी समय आरा की तरफ से आ रही ट्रेन से उन्हें झटका लग गया। इससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा है।