विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: विधायक सुधाकर सिंह को राजद ने थमाया कारण बताओ नोटिस, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Wed, 18 Jan 2023 08:06 AM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे राजद विधायक सुधाकर सिंह पर अब पार्टी के आलाकमान ...और पढ़ें

Bihar Politics: RJD विधायक सुधाकर सिंह पर लालू का एक्शन, कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में मांगा जवाब
Bihar Politics: RJD विधायक सुधाकर सिंह पर लालू का एक्शन, कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में मांगा जवाब

पटना, जागरण डिजिटल डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे राजद के विधायक सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) पर अब पार्टी के आलाकमान एक्शन मोड में है। कई बार चेतावनी के बावजूद महागठबंधन (Mahagathbandhan) के नेतृत्वकर्ता नीतीश कुमार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजद के शीर्ष नेतृत्व ने विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया है। राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी (Abdul Bari Siddiqui) ने सुधाकर सिंह को नोटिस जारी करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav) के संज्ञान में आया है कि एक बार फिर से आपने गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लघंन किया है। 

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अधिवेश में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि गठबंधन के मसलों और शामिल दलों के शीर्ष नेतृत्व के संदर्भ में सिर्फ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव या उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ही बात करने के लिए अधिकृत हैं। इसके बावजूद आपने (सुधाकर सिंह) इस प्रस्ताव का उल्लघंन किया है। आप कृपया 15 दिनों के अंदर यह स्पष्टीकरण दें कि क्यों नहीं आपके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

पार्टी की तरफ से जारी नोटिस में आगे लिखा गया है कि आपके बयान लगातार उन ताकतों को बल देते हैं जो संविधान को रौंदकर न्याय, सौहार्द और समानता की पैरोकारी को समाप्त करना चाहते हैं। आपके आपत्तिजनक बयान देश-प्रदेश और राजद के एक बड़े वर्ग को आहत कर रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में राजद के विधायक सुधाकर सिंह लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी को लेकर चर्चा में है। वे कभी नीतीश कुमार की नीतियों पर सवाल खड़े करते हैं, तो मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हैं। सुधाकर सिंह की बयानबाजी को लेकर तेजस्वी यादव ने पहले भी चेतावनी देते हुए कहा था कि महागठबंधन के नेतृत्व को लेकर किसी तरह का सवाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी ऐसा कर रहा है वह सीधे तौर पर भाजपा का समर्थन कर रहा है और उसपर कार्रवाई की जाएगी।  

Bihar Politics: सुधाकर सिंह पर कार्रवाई तय, तेजस्वी यादव बोले- महागठबंधन के नेतृत्व पर सवाल बर्दाश्त नहीं

Bihar Weather Update: दो दिनों तक सर्दी से राहत नहीं, ठंडी हवा के चपेट में बिहार, येलो अलर्ट जारी