Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CAA लागू होने के बाद RJD ने खेल दिया मास्टरस्ट्रोक! अब चुनाव में मुद्दा होगा सबसे अलग; BJP को हो सकता है नुकसान

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 09:13 AM (IST)

    लोकसभा चुनाव अब नजदीक है। वहीं राजद ने भी मैदान में उतरने के कमर कस ली है। अब पार्टी नये मुद्दों के जरिए भाजपा को घेरने की तैयारी कर रही है। इस संबंध ...और पढ़ें

    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

    HighLights

    1. मोदी बनाम मुद्दा होगी लोकसभा चुनाव की लड़ाई : राजद
    2. पूरा देश आज महंगाई, बेरोजगारी एवं देश में बढ़ती हिंसात्मक घटनाओं में जल रहा- राजद

    राज्य ब्यूरो, पटना। Lok Sabha Elections 2024 लोकसभा चुनाव के ऐन पहले देश मे सीएए (CAA) लागू किये जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) (RJD) ने भाजपा (BJP) सरकार को आड़े हाथों लिया है। पार्टी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव मोदी बनाम मुद्दा होगा।

    राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि मोदी सरकार देशवासियों को झूठे वादों और दावों में उलझा कर रखना चाहती है। पूरा देश आज महंगाई, बेरोजगारी एवं देश में बढ़ती हिंसात्मक घटनाओं में जल रहा है, लेकिन मोदी सरकार हर दिन नए प्रपंच रच कर देश की जनता को ठगने में जुटी है।

    शक्ति ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने दस वर्षों के शासन में जो भी वादे किए, वे आज तक पूरे नहीं हुए। मोदी सरकार ने हर फैसला अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए लिया।

    आलू-प्याज और खाद की कीमतें बढ़ीं

    मोदी सरकार की नीतियों का ही असर है कि सिलेंडर से लेकर आलू और प्याज तक तथा खाद की कीमतें घटने की बजाय बढ़ती चली गई।

    अब चुनाव आने को है, इसलिए मोदी ने और प्रपंच रचा है देश में सीएए लागू करने का। चुनावों को प्रभावित करने के लिए मोदी का झूठ, प्रलोभन अब काम नहीं आएगा।

    इस बार का चुनाव मोदी बनाम मुद्दा होगा और जीत मुद्दों की होगी। लालू प्रसाद (Lalu Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के नेतृत्व में देश की जनता अपना जनादेश मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ देगी।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Crime: प्रेमी के बुलाने पर देर रात पार्क पहुंच गई युवती, दो सुरक्षा गार्डों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म; गिरफ्तार

    Bihar Flood: और क्या होगा मुद्दा? आश्वासनों के बीच फंसी 'बाढ़'... बिहार की इन नौ लोकसभा सीटों पर सबसे बड़ी समस्या