Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सत्ता की हनक में सम्राट चौधरी...', RJD नेता का डिप्टी CM पर बड़ा हमला; फ्लोर टेस्ट की दिला दी याद

    Updated: Tue, 06 Feb 2024 02:40 PM (GMT+05:30)

    बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीते दिनों कहा कि वो महागठबंधन सरकार के भ्रष्टाचार की सभी फाइलें खोलेंगे। उनके इस बयान पर अब राजद ने पलटवार कि ...और पढ़ें

    'सत्ता की हनक में सम्राट चौधरी...', RJD नेता का डिप्टी CM पर बड़ा हमला
    'सत्ता की हनक में सम्राट चौधरी...', RJD नेता का डिप्टी CM पर बड़ा हमला

    HighLights

    1. देश को विपक्ष रहित बनाना चाहती है भाजपा : करुणा सागर
    2. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर राजद का पलटवार

    राज्य ब्यूरो, पटना। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के महागठबंधन सरकार के भ्रष्टाचार की सभी फाइलें खोलने के बयान पर राजद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पलटवार किया है। तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी और राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता करुणा सागर ने कहा भाजपा देश को विपक्ष रहित बनाना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि मौकापरस्ती की राजनीति में संलिप्त भाजपा ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी है। ऐसे में सम्राट चौधरी का यह बयान नहीं पचता है। सच्चाई यह है कि राजद ने बिहार में रोटी, रोजगार और विकास की राजनीति की है। यह लोकप्रियता आगामी चुनावों में जनता स्वयं जाहिर कर देगी।

    'सत्ता की हनक में सम्राट चौधरी...'

    उन्होंने आगे कहा कि सत्ता की हनक में सम्राट चौधरी बड़े बोल तो बोल रहे हैं, लेकिन उन्हें यह मालूम हो कि 12 तारीख को उन्हें सदन के पटल पर अपना बहुमत साबित करके दिखाना अभी बाकी है।

    'ऑपरेशन लोटस' पर क्या बोले डॉ. सागर?

    भाजपा के ऑपरेशन लोटस पर डॉ. सागर ने कहा यह ऑपरेशन ऐसी मशीन का नाम है जिसमें भाजपा विपक्षी नेताओं के सभी पापों को धोकर अपनी पार्टी में शामिल कर लेती है। दरअसल, भाजपा देश को विपक्ष रहित बनाने की मंशा रखती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: ...तो फ्लोर टेस्ट में इस पार्टी का साथ देंगे जीतन राम मांझी, नाराजगी के बीच कर दिया बड़ा एलान

    ये भी पढ़ें- 'हम भी खेला कर सकते हैं...', फ्लोर टेस्ट से पहले नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान; बिहार में सियासी हलचल तेज