यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics : PM मोदी के बयान पर RJD आग बबूला, मंगलसूत्र-मुजरा के बाद पाकिस्तान की बात करने पर पूछा- आप कैसे आदमी?
Bihar Politics देश में आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होने वाला है। इससे पहले बिहार में सियासत जोरों पर है। एक तरफ पीएम मोदी भी लगातार राजद और कांग्रेस क ...और पढ़ें

HighLights
- चीन को लेकर आपके मुंह से कुछ नहीं निकलता- मनोज झा
- आपको नौकरियों और आर्थिक-सामाजिक न्याय पर बोलना चाहिए- मनोज झा
एएनआई, पटना। Bihar Politics News पीएम मोदी आखिरी चरण के मतदान को लेकर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन को पाकिस्तान से समर्थन मिल रहा है। इसपर राजद (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
मनोज झा ने सोमवार को कहा कि दुनिया ने ऐसा कोई इंसान नहीं देखा होगा, जो अभद्र भाषा की सारी हदें पार कर जाए। झा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी 'मंगलसूत्र', 'मुजरा' की बात कर रहे थे, अब पाकिस्तान का भी मुद्दा लेकर आए हैं। आप कैसे आदमी हैं? आप यहां चुनाव लड़ रहे हैं। आपको नौकरियों और आर्थिक-सामाजिक न्याय पर बोलना चाहिए।
लोकतंत्र सामूहिकता की चीज है- मनोज झा
मनोज झा ने कहा कि इसपर मैं क्या कह सकता हूं, 'मुजरा जैसा शब्द बोलते हैं? आप कौन सी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं? लोकतंत्र सामूहिकता की चीज है। इसके अलावा, मनोज झा ने यह भी बताया कि लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले इंडी गठबंधन 1 जून को एक बैठक करेगा।
एक जून को होगी इंडी गठबंधन की बैठक
मनोज झा ने कहा कि बैठक में हम वोटों की गिनती से जुड़े हर बिंदु पर चर्चा करेंगे। अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी ने रविवार को एक सभा के दौरान कहा था कि पाकिस्तान में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लिए प्राथनाएं की जा रही हैं।
खबरें और भी
पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लिए 'दुआ' की जा रही है। सीमा पार से जिहादी सपा और कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं, ये पार्टियां यहां 'वोट जिहाद' की अपील कर रही हैं।