Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pashupati Paras को लेकर ये क्या बोल गए RJD के MLC, तेजस्वी और लालू भी पकड़ लेंगे माथा; सियासी पारा हाई!

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 03:29 PM (IST)

    राष्ट्रीय जनता दल के विधान पार्षद सुनील सिंह ने पशुपति पारस को फूंका हुआ कारतूस और फ्यूज बल्ब कह दिया है। सुनील सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में ...और पढ़ें

    Pashupati Paras को लेकर ये क्या बोल गए RJD के MLC, तेजस्वी और लालू भी पकड़ लेंगे माथा
    Pashupati Paras को लेकर ये क्या बोल गए RJD के MLC, तेजस्वी और लालू भी पकड़ लेंगे माथा

    डिजिटल डेस्क, पटना। RJD MLC On Pashupati Paras बिहार की सियासत में इस वक्त राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस की खूब चर्चा हो रही है। पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है और अब वह एनडीए से अलग हो चुके हैं। सीटों के बंटवारे से नाखुश पशुपति पारस ने हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने का भी एलान कर दिया है। इस सबके बीच राजद एमएलसी सुनील सिंह ने उनको लेकर तल्ख टिप्पणी की है।

    राष्ट्रीय जनता दल के विधान पार्षद सुनील सिंह ने पशुपति पारस को फूंका हुआ कारतूस और फ्यूज बल्ब कह दिया है। सुनील सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पशुपति पारस ने अपने भतीजे और पार्टी के साथ गद्दारी की थी और ये उनके साथ होना ही था। आज उनको दूध में से मक्खी की तरह निकाल दिया गया है।

    'फूंका हुआ कारतूस और फ्यूज बल्ब'

    एनडीए में एक भी सीट पशुपति को ना मिलने पर एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि उन लोगों (एनडीए के नेता) ने भी असेसमेंट किया होगा कि वोट किसके साथ है। सब ही लोग जानते हैं कि ये लोग फूंका हुआ कारतूस हैं और फ्यूज बल्ब हैं। अब इनकी कोई अहमियत उनको नजर नहीं आ रही होगी, इसलिए दूध में से मक्खी की तरह इनको फेंक दिया।

    क्या राजद के संपर्क में हैं पारस?

    बता दें कि पशुपति पारस को लेकर राजद ने अभी तक कोई तल्ख टिप्पणी नहीं की है। चर्चा ये भी है कि पशुपति राजद के संपर्क में है। इस बीच एमएलसी सुनील सिंह के बयान ने सियासी पारा और हाई कर दिया है। हालांकि, अपनी टिप्पणी को राजद एमएलसी ने निजी बयान करार दिया। उन्होंने कहा कि ये उनका बयान है और पार्टी का व्यू नहीं है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा, "मैं फिर कह रहा हूं जो व्यक्ति किसी पार्टी और अपने भतीजे के साथ गद्दारी करते हुए किसी के साथ गए वो भी सांसद बनने के लिए तो उनको इस परिणाम को भुगतना ही था। रोपा पेड़ बबूल का तो आम कहां से होगा। ये बात तो हम पहले से बोल रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार को दे दिया झटका, अब फिर से लालू का 'लालटेन' थामेगा ये दिग्गज नेता?

    ये भी पढ़ें- 'चिराग पासवान को...', पारस के इस्तीफे पर BJP का क्लियर कट जवाब; क्या पशुपति के लिए दरवाजे बंद?