Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'चवन्नी छाप किताब छोड़ें... नेहरू मंत्रालय बना दें', RJD के सांसद का अमित शाह को करारा जवाब

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 01:26 PM (GMT+05:30)

    अमित शाह ने सदन में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को घेरा था। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू की गलत नीतियों की वजह से ही कश्मीर को कई वर्षों तक नुकस ...और पढ़ें

    सांसद मनोज झा ने अमित शाह को दिया करारा जवाब
    सांसद मनोज झा ने अमित शाह को दिया करारा जवाब

    डिजिटल डेस्क, पटना। भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ टिप्पणी को लेकर देश भर में सियासत गरमा गई है। विपक्षी दल गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोल रहे हैं। राजद प्रमुख लालू यादव के बाद RJD सांसद मनोज झा ने भी शाह को करारा जवाब दिया है।

    मीडिया से बात करते हुए मनोज झा ने कहा कि जिस व्यक्ति को जानकारी कम होती है या कम पढ़ें-लिखे हों, जिनकी पूरी ट्रेनिंग संघ के चवन्नी छाप किताबों से हो, वह इससे ज्यादा क्या बोल सकते हैं? उन्होंने आगे कहा कि उन्हें श्यामा प्रसाद मुखर्जी के और महदेव देसाई के लास्ट पेज को देखना चाहिए।  

    झा ने आगे कहा कि अगर आपलोगों (भाजपा) को इतना ही नेहरू से खौफ है तो मोदी जी जवाहरलाल नेहरू मंत्रालय नाम से एक डिपार्ट्मेंट बनवा दीजिए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि यदि समस्या है तो नेहरू पर एक दिन 12 घंटे की चर्चा कर लें, सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

    इस बयान पर विपक्ष ने शाह को घेरा 

    गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू के फैसले के कारण दो गलतियां हुईं, जिसकी वजह से कश्मीर को कई सालों तक नुकसान उठाना पड़ा।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि पहला ये था कि युद्धविराम की घोषणा करना - जब हमारी सेना जीत रही थी, सीजफायर लगाया गया। अगर तीन दिन बाद सीजफायर होता तो पीओके आज भारत का हिस्सा होता...दूसरा यह कि अपने आंतरिक मुद्दे को यूएन में ले जाना। शाह के इसी बयान पर विपक्ष उनको घेरने लगा है।

    यह भी पढ़ें- 'कहां से जीतेगा? नहीं-नहीं.. एक भी सीट नहीं जीतेगा', Lalu Yadav का ठेठ अंदाज, लोकसभा चुनाव को लेकर कर दिया बड़ा दावा

    यह भी पढ़ें- BPSC Teacher Salary: बीपीएससी शिक्षकों को किस आधार पर मिलेगा वेतन? आसान भाषा में समझें यहां