Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं अमित शाह तो हूं नहीं...', BJP के 'चाणक्य' पर RJD सांसद मनोज झा का तंज; Tejashwi Yadav ने भी कह दी बड़ी बात

    By Sunil RajEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 08:16 PM (IST)

    राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा है। उन्होंने पांच राज्यों के चुनावी परिणाम पर बात करते हुए कहा ...और पढ़ें

    'मैं अमित शाह तो हूं नहीं...', BJP के 'चाणक्य' पर RJD सांसद मनोज झा का तंज (फाइल फोटो)
    'मैं अमित शाह तो हूं नहीं...', BJP के 'चाणक्य' पर RJD सांसद मनोज झा का तंज (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. धर्म और नफरत की राजनीति करने वालों को करें बेनकाब : तेजस्वी
    2. राज्य सरकार ने गरीबों के विकास के लिए खींची बड़ी लकीर इसे प्रचारित करें
    3. राजद के राष्ट्रीय और प्रांतीय प्रवक्ताओं को तेजस्वी यादव ने सौंपे कई टास्क

    राज्य ब्यूरो, पटना। Manoj Jha On Amit Shah बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास पर गुरुवार को बैठक की गई। यह बैठक लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई। बैठक में तमाम दिग्गज नेता पहुंचे। करीब ढ़ाई घंटे चली बैठक के बाद सांसद मनोज झा ने कहा कि आज बिहार में महागठबंधन की सरकार तेजी से विकास के कर काम कर रही है, लेकिन भाजपा इस मुद्दे को दूसरे रूप में प्रस्तुत कर रही है।

    उन्होंने कहा कि धर्म तथा नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे गरीबों को नुकसान हो रहा है। इन्हीं मुद्दे पर खास तौर से बैठक बुलाई गई थी। जिसमें प्रवक्ताओं को टास्क सौंपे गए कि वे राज्य के कार्यों को प्रचारित करें और मोदी सरकार की नीतियों से देश को हो रहे नुकसान से भी अवगत कराएं।

    'प्रधानमंत्री हर जगह झंडा लेकर पहुंच जाते हैं'

    भाजपा पर बरसते हुए मनोज झा (Manoj Jha) ने कहा कि प्रधानमंत्री हर जगह झंडा लेकर पहुंच जाते हैं। भाजपा द्वारा जंगलराज का मुद्दा उठाने पर कहा कि इन्हें बताना चाहिए कि बिहार में कहां जंगलराज है। पांच राज्यों के चुनाव पर कहा कि मैं अमित शाह तो हूं नहीं कि नतीजे आने के पहले परिणाम बता दूं। इंतजार कीजिए सबकुछ साफ हो जाएगा।

    तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

    प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा है कि इस देश में धर्म और नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे तत्वों से अब निपटने का समय आ गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार गरीबों-पिछड़ों के लिए लगातार योजनाएं बनाकर उन्हें प्रभावी कर रही है। जिनका ज्यादा से ज्यादा प्रचार हो।

    खबरें और भी

    तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पांच देशरत्न मार्ग में आयोजित बैठक में रणविजय साहू, शक्ति सिंह यादव, सुबोध मेहता, नवल यादव, एजाज अहमद, मृत्युंजय तिवारी, चितरंजन गगन, एज्या यादव, राजेश यादव समेत 90 से अधिक पार्टी प्रवक्ता उपस्थित रहे। बैठक के पूर्व नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर देवमुनि सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।

    ये भी पढ़ें- Prashant Kishor: 'इधर-उधर लटकने वाले बनेंगे PM?' नीतीश पर बिफरे PK ने कांग्रेस के पक्ष में घोली चाशनी, Lalu Yadav को भी लपेटा

    ये भी पढ़ें- 'श्रीराम' का जिक्र कर VIP चीफ मुकेश सहनी का बड़ा दावा, PM पद के दावेदारों को दे दिया इनविटेशन!