Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: चुनाव में अब RJD का इन मुद्दों पर रहेगा मेन फोकस, महागठबंधन से अलग होते ही तेजस्‍वी ने नीतीश के लिए कह दी बड़ी बात

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 09:23 AM (IST)

    बिहार में CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की नई सरकार का गठन हुआ है। कल तक महागठबंधन में उप मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव ने नई सरकार को बधाई देते हु ...और पढ़ें

    महागठबंधन में उप मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव की फाइल फोटो।
    महागठबंधन में उप मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव की फाइल फोटो।

    सुनील राज, पटना। बिहार में नई सरकार गठित हो चुकी है। नीतीश कुमार ने वापस एनडीए के साथ मिलकर नई सरकार का गठन किया है। कल तक महागठबंधन में उप मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव ने प्रदेश की नई सरकार को अपनी बधाई दी है। साथ ही 17 साल बनाम 17 महीने में हुए कार्यों का हवाला देकर यह संकेत भी दे दिए हैं कि आने वाले चुनाव में राजद का चुनावी एजेंडा 17 साल बनाम 17 महीने होगा।

    हमारी सरकार का मुद्दा राज्‍य का विकास: तेजस्‍वी

    पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को उन्होंने अपने एक्स मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर 17 महीने में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बात की। तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार का मुद्दा था कि राज्य का विकास हो। निवेश आए। लोगों को रोजगार मिले।

    हमारे 79 विधायक हैं। हमारे पास विभाग थे तो हमने काम किए। नीतीश कुमार पर तंज के अंदाज में उन्होंने कहा कि 2020 के चुनाव में नीतीश कुमार कहते थे कि 10 लाख नौकरी देने की बात करते हैं तो पैसा कहां से लाएंगे?

    हमारी सरकार में लाखों को मिली नौकरी: तेजस्‍वी

    तो मैं आपको बता देता हूं कि इनके (नीतीश कुमार) नेतृत्व में हमारी सरकार बनी और 15 अगस्त को मुख्यमंत्री ने एलान किया कि 10 लाख को नौकरी दी जाएगी। यह किसका विजन था। किसकी सोच थी। हमारी सरकार में साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों को नौकरियां दी गई। हम नई नई नीति लेकर आए। पर्यटन नीति लेकर आए। आइटी पाॅलिसी लाए। स्पोट्र्स पालिसी हम लोग लेकर आए।

    खबरें और भी

    इसी प्रकार शिक्षा विभाग हमारे पास था हमने इस विभाग में दो लाख से अधिक नौकरियां दी। स्वास्थ्य कैडर में एक लाख से अधिक बहाली होनी है। प्रस्ताव दिया है मगर दो बार से ये लोग उसे कैबिनेट में नहीं आने दे रहे हैं। 17 महीने में जो काम हुए वह ऐतिहासिक हैं और पूरे देश में इतना काम कहीं नहीं हुआ है।

    नीतीश कुमार थके हुए मुख्‍यमंत्री: तेजस्‍वी

    तेजस्वी ने हमलावर अंदाज में कहा नीतीश कुमार तो थके हुए मुख्यमंत्री थे। उनका कोई विजन नहीं था। हम लोगों ने इसने इतना काम कराया। अब ये कह रहे हैं तो हमें बताना ही पड़ेगा कि हमारी सरकार में काम हुआ है तो हम क्रेडिट तो लेंगे ही। लेकिन, हमारे अंदर कोई गुस्सा, कोई नाराजगी नहीं।

    हम लोगों ने गठबंधन धर्म का पालन किया है। ... और आगे उसी हिसाब से जनता के बीच अपनी बातों को रखेंगे भी। उन्होंने अंत में कहा कि मैं जो कहता हूं वो करता भी हूं। मैं कह रहा हूं अभी तो खेल शुरू हुआ है। आगे-आगे देखिए क्या-क्या होता है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: पहले भ्रष्टाचार, अब परिवारवाद के नाम पर राजद से तोड़ा नाता; जब 1994 में लालू से ठन गई थी नीतीश की लड़ाई

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'डबल इंजन की सरकार देगी उम्दा परिणाम', बिहार में 'खेला' के बाद जेपी नड्डा ने Lok Sabha Election पर दिया बयान