Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: 'मुश्किल में हैं नीतीश कुमार', RJD ने मुख्यमंत्री को किया आगाह; चिराग और मांझी का लिया नाम

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 08:38 PM (IST)

    Bihar Politics जीतन राम मांझी द्वारा शुक्रवार को नीतीश कुमार के खिलाफ दिए बयान के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है। आरजेडी ने नीतीश कुमार के बारे में ...और पढ़ें

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( फाइल फोटो)
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( फाइल फोटो)

    HighLights

    1. आरजेडी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना
    2. आरजेडी ने कहा कि नीतीश कुमार से पुराना बदला निकाल रहे नीतीश कुमार
    3. आरजेडी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी निशाना साधा

    राज्य ब्यूरो, जागरण, पटना। Bihar Politics News Hindi: राजद ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार तोड़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भविष्य के सपने लेकर एनडीए में शामिल हुए और उम्मीद कर रहे थे कि प्रतिष्ठा मिलेगी। लेकिन हो रहा उलटा। आज एनडीए के सभी घटक दलों के निशाने पर एक मात्र नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उनकी पार्टी जदयू है।

    नीतीश कुमार से पुराना बदला निकाल रहे हैं सहयोगी दल: आरजेडी

    राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने रविवार को कहा कि हम संरक्षक जीतन राम मांझी ने कल अभिनंदन समारोह में जो बयान दिया उसमें उनका दर्द छलकता है। नीतीश कुमार ने उन्हें विधानसभा में बहुत जलील किया था। अब मांझी उसी बदला लेते दिखे। इसके पहले पशुपति पाारस और चिराग पासवान को भी उन्हें काफी परेशान किया था। आज ये सभी दल एक गठबंधन में हैं और नीतीश कुमार से अपना बदला साध रहे हैं।

    आरजेडी ने गिरिराज सिंह पर भी साधा निशाना

    वहीं राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि कहा कि गिरिराज सिंह ने वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने का आरोप लगाकर अपनी ही डबल इंजन सरकार की विश्वसनीयता और कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिए है। इस तरह के कृत्यों के लिए बिहार सरकार को कहीं ना कहीं जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनकी इस तरह की बातों से यह भी स्पष्ट हो गया कि वह संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग को भी कटघरे में खड़ा कर रहे हैं साथ ही नीतीश कुमार और उनके प्रशासन को भी।

    ये भी पढ़ें

    Jitan Ram Manjhi: 'उसके पास न पैसा है, न कौड़ी', नीतीश की पुरानी बात का मांझी ने दिया जवाब

    Bihar Police News: बिहार में महिला पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग पर सीएम नीतीश सख्त, अधिकारियों को दे डाली हिदायत

    खबरें और भी