विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: मंदिर-मस्जिद पर फिर बोले राजद नेता, 'रामराज' को लेकर भाजपा से पूछा ये तीखा सवाल

Published: Thu, 29 Feb 2024 07:39 PM (IST)

राष्ट्रीय जनता दल के नेता शिवानंद तिवारी ने एक बार फिर मंदिर-मस्जिद पर बयान दिया है। राजद नेता का कहना ...और पढ़ें

मंदिर-मस्जिद पर फिर बोले राजद नेता (फाइल फोटो)
मंदिर-मस्जिद पर फिर बोले राजद नेता (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि भाजपा रामराज लाने की घोषणा करने के बदले अपने 10 साल के शासन की उपलब्धियां बताए। यह बताए कि इन वर्षों में कितने लोगों को रोजगार दिया।

राजद नेता ने कहा कि किसानों को आमदनी दोगुना करने का वादा किया था। आज उन्हीं किसानों के साथ दिल्ली के बॉर्डर पर दुश्मन की तरह क्यों व्यवहार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में सिर्फ मंदिर-मस्जिद के नाम पर देश में तनाव पैदा किया गया है।

'राजनाथ सिंह कहते हैं कि...'

शिवानंद तिवारी ने कहा कि उपलब्धि के तौर पर सिर्फ अयोध्या में मंदिर के नाम पर पुनः सत्ता में आने का जुगाड़ बैठाने की कोशिश हो रही है, लेकिन अब इनकी दाल गलने वाली नहीं है। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहते हैं कि रामलला कुटिया से निकल कर महल में आ गए। रामराज आने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है।

'रामराज का संविधान क्या होगा'

तिवारी ने कहा, भाजपा बताए कि रामराज का संविधान क्या होगा। हमारे संविधान में तो रामराज की कोई कल्पना नहीं है। इसलिए स्वाभाविक है कि रामराज लाने के लिए बाबा साहब अंबेडकर के मौजूदा संविधान को गंगा में प्रवाहित करना पड़ेगा।

उन्होंने यह भी कहा किया कि राम के राज में वर्णाश्रम धर्म का उल्लंघन करने वाले शंबूक को क्या सजा मिली थी, यह सबको स्मरण है, इसलिए एक दलित द्वारा लिखित संविधान राम के राज में कैसे चलेगा।

ये भी पढ़ें- 'ये कौन अधिकारी है, जो खुद को...'; KK Pathak की मनमानी पर विधान परिषद में हंगामा, BJP ने ही नीतीश सरकार को घेरा

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: ...तो पहुंच गई Nitish Kumar के पास डिमांड, गिरिराज ने इस मुद्दे पर क्लियर किया अपना स्टैंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।