विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू ने कहा, नोटबंदी के लिए गुरु के दरबार में माफी मांगें अमित शाह

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Tue, 10 Jan 2017 10:46 PM (IST)

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पटना पहुंचे और तख्त श्रीहरमंदिर में मत्था टेका। इसपर लालू यादव ने कहा कि अमित शाह को गुरु के दरबार में नोटबंदी को लेकर माफी मांगनी चाहिए।

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। अमित शाह आज अपने एकदिवसीय दौरे पर बिहार आए हैं। उन्होंने आज तख्त श्रीहरमंदिर साहिब में मत्था टेका। इसपर तंज कसते हुए लालू यादव ने कहा कि नोटबंदी के लिए अमित शाह को गुरू के दरबार में मत्था टेक कर माफी मांगनी चाहिए।

नोटबंदी पर लालू यादव ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने तो नोटबंदी के लिए पचास दिन का समय जनता से मांगा था। रोते हुए कहा था कि भाईयों और बहनों पचास दिन के भीतर नोटबंदी से बिगड़े हालात सुधर जाएंगे। लेकिन अब तो पैंसठ दिन पूरे हो गए।

लालू ने कहा कि अाज भी नोटबंदी को लेकर जनता परेशान है। गांव में किसानों को खाद-बीज खरीदने में दिक्कत आ रही है, गरीब लोग परेशान हैं, नोटबंदी कर पीएम ने गरीब जनता को परेशान किया है और अब उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

पढ़ें - पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरमंदिर साहिब में मत्था टेका

प्रकाशोत्सव समारोह में नीचे बैठने पर लालू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गुरु के पर्व में नीचे ही बैठा जाता है और मैं ही क्या सभी श्रद्धालु नीचे ही बैठे थे। इससे पहले कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि एेसी बातें कर लोग बिहार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाए सीएम नीतीश : पंजाब ने कहा, वाह-वाह नीतीश

नीतीश ने कहा था कि गुरु के दरबार में किसे कहां बैठना है वो गुरु प्रबंधक कमिटी तय करती है और लालू जी के नीचे बैठने को लेकर इस तरह भ्रम फैलाना और राजनीति करना अच्छी बात नहीं है।

वहीं इस मुद्दे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि लालू जी जमीन के नेता हैं और जमीन पर बैठे तो क्या हो गया? इसके लिए विवाद क्यों खड़ा किया जा रहा है।