यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'सनकी अधिकारी हैं...', RLM नेता उपेंद्र कुशवाहा ने केके पाठक को लेकर क्यों कही ऐसी बात
Bihar Politics बिहार में शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आने के बाद से कई बदलाव हुए हैं। हालांकि पाठक अपने फैसलों को लेकर विवादों में भी ...और पढ़ें

HighLights
- उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया के सवालों पर दी प्रतिक्रिया
- आरएलएम नेता ने कहा- केके पाठक ने कुछ अच्छे काम किए
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को एक सनकी अधिकारी बताया है। उन्होंने कहा कि मेरी पाठक के प्रति पहले जो राय थी, अब भी वही है। हालांकि, कुशवाहा ने यह भी माना कि केके पाठक ने कुछ अच्छे काम भी किए हैं।
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को यह बातें मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि हम तो केके पाठक के बारे में पहले भी अपनी राय रख रहे थे। काम कुछ जरूर उन्होंने अच्छे किए हैं, लेकिन सनकी अधिकारी हैं, सनकी मन-मिजाज के हैं।
इस तरह के फरमान जारी करते रहते हैं, जिसका कोई मतलब नहीं है। खासकर जो शिक्षक हैं, शिक्षकों की साख बढ़ानी पड़ेगी, तब एजेकुशन ठीक होगी। शिक्षक को गाली देकर अगर कोई कहे कि उनसे काम करा लेंगे तो ये मुश्किल है। हम ये बात पहले भी बोलते थे और आज भी बोल रहे हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश ने घटा दिया स्कूलों का समय
इससे पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष के सवाल का जवाब देते हुए मंगलवार को कहा कि शिक्षकों के स्कूल आने का समय अब 10 बजे से शाम 4 बजे तक का होगा। यदि शिक्षा विभाग ने कोई और समय तय कर रखा है तो उसे बदल दिया जाएगा।
खबरें और भी
बता दें कि विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए ड्यूटी का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया था। अब पाठक के इस आदेश को सरकार बदलने जा रही है।
कुशवाहा ने बदला पार्टी का नाम
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू से अलग होने के बाद नई पार्टी का गठन किया था। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल रखा था। परंतु, हाल ही में उन्होंने अपनी पार्टी के नाम में बदलाव किया है। उन्होंने रालोजद का नाम बदलकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) रख दिया है।