विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राबड़ी देवी को आवास खाली करने का नोटिस दिए जाने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य; पूर्व CM नीतीश का लिया नाम

Published: Wed, 06 May 2026 12:12 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के नोटिस पर बिहार में सियासत गरमा गई है। उनकी बेटी ...और पढ़ें

10 सर्कुलर रोड बंगले में वर्षों से रह रहा लालू परिवार। फाइल

10 सर्कुलर रोड बंगले में वर्षों से रह रहा लालू परिवार। फाइल

HighLights

  1. राबड़ी देवी को आवास खाली करने का नोटिस मिला।

  2. रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर हमला बोला।

  3. विपक्ष को परेशान करने की राजनीति का आरोप।

ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास 15 दिनों के भीतर खाली करने का नोटिस मिलने के बाद सियासत तेज हो गई है।

कई पूर्व मंत्रि‍यों को भी ऐसा नोटिस भेजा गया है। राबड़ी देवी के मुद्दे पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पुत्री रोह‍िणी आचार्य ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बार-बार आवास खाली करने की नोटिस भेजना सरकार की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

Rohini Post

(रोह‍िणी आचार्य का एक्‍स पर पोस्‍ट।)

विपक्ष को परेशान करने की मंशा 

उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई केवल राजनीतिक प्रताड़ना और विपक्ष को परेशान करने की मंशा से की जा रही है।

रोहिणी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते राबड़ी देवी उन सभी सरकारी सुविधाओं और प्रावधानों की हकदार हैं, जो अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिलती हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि एक तरफ कई सरकारी बंगलों को मिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जबकि दूसरी ओर राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए कहा जा रहा है।

समय आने पर जनता देगी जवाब

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि बिहार की जनता सब कुछ देख और समझ रही है। साथ ही चेतावनी दी कि विपक्ष को परेशान करने की राजनीति का जवाब जनता आने वाले समय में देगी।

राबड़ी देवी को पूर्व में ही आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था। तब उन्‍हें 39 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया गया था।  

आवास खाली करने की कवायद की भी जा रही थी, हालांकि बीच में मामला ठंडे बस्‍ते में पड़ गया। अब एक बार फिर मामले ने तूल पकड़ा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।