विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Political Crisis: नीतीश सरकार में डिप्टी CM होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, BJP ने कर दी दो और बड़ी घोषणा

By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar
Updated: Sun, 28 Jan 2024 02:59 PM (IST)

Bihar New Deputy CM बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद अब वह एनडीए में शामिल होकर सरकार बनाएंगे। इधर बी ...और पढ़ें

बिहार के नए डिप्टी सीएम होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा (जागरण)
बिहार के नए डिप्टी सीएम होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा (जागरण)

HighLights

  1. नीतीश कुमार की सरकार में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बनेंगे।
  2. नीतीश कुमार राज्यपाल के समक्ष 9 वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Political News in Hindi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद अब वह एनडीए में शामिल होकर सरकार बनाएंगे। इधर बीजेपी ने भी बड़ी घोषणा कर दी है। बीजेपी ने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला लिया है। 

सम्राट चौधरी विधायक दल के नेता तो विजय सिन्हा उपनेता बनाए गए

इसके अलावा बिहार के विधायकों ने सर्वसम्मति से भाजपा,जदयू और अन्य सहयोगियों के साथ राज्य में एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित किया। सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा (Vijay Sinha) को उपनेता चुना गया है।

राज्यपाल ने नीतीश का त्याग पत्र स्वीकार कर लिया

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र स्वीकार कर लिया है तथा उनसे वैकल्पिक व्यवस्था होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने को कहा है। नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद का त्याग पत्र सौंपा।

महागठबंधन के साथ रहना मुश्किल हो गया था

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि महागठबंधन के साथ मैंने तालमेल बिठाने की पूरी कोशिश की लेकिन बात नहीं बन पा रही थी। वहां रहना मुश्किल हो गया था। वे लोग हर चीज की क्रेडिट लेने की होड़ लग गई थी।

यह भी पढ़ें

Bihar Political Crisis: नीतीश के बिना भी बन सकती है तेजस्वी की सरकार, इस समीकरण से सत्ता पर कर सकते हैं कब्जा

Nitish Kumar Resign LIVE: आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण, नीतीश के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी लेंगे शपथ