यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Samrat Chaudhary: 'मोदी के रहते मुसलमानों को तो ...', सम्राट चौधरी ने कांग्रेस को दे दिया अल्टीमेटम, सियासत तेज
Bihar Politics बिहार में तीसरे चरण का मतदान नजदीक आते-आते सियासी जंग तेज हो गई है। मामला पूरी तरह से हिंदू-मुसलमान के मुद्दे पर आकर टिक गया है। इसी क् ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics: बिहार में तीसरे चरण का चुनाव आते-आते नेताओं के बीच जुबानी जंग एकदम तेज हो गई है। वार-पलटवार में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लग गई है। इसमें मंत्री, उपमुख्यमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक शामिल हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने शेयर किया है। सम्राट चौधरी ने वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस को अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने इस वीडियो के जरिए मुसलमानों पर निशाना साधा है। सम्राट चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर आरक्षण को लेकर पीएम मोदी द्वारा दिए गए संबोधन को दोहराया है।
सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और उनकी पूरी जमात सुन लें जब तक मोदी जिंदा है दलितों, OBC और आदिवासियों का आरक्षण मुसलमानों को जाति के आधार पर नहीं मिलेगा। सम्राट चौधरी की इस पोस्ट के बाद सियासी बवाल मचना तय माना जा रहा है।
बिहार में तीसरे चरण में कहां-कहां होगी वोटिंग
बता दें कि बिहार में तीसरे चरण 7 मई को सुपौल, झांझारपुर, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में मतदान होगा। इस चरण में 50 हजार से अधिक अर्धसैनिक बल तैनात किए जाएंगे। अगले चरण के मतदान को लेकर व्यय प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षकों और सामान्य प्रेक्षकों की तैनाती की गई है।