यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Samrat Chaudhary: पगड़ी उतारने के बाद सम्राट चौधरी ने पटना में दे दिया बड़ा संदेश, CM नीतीश का भी ले लिया नाम
Bihar Politics बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अयोध्या में अपने संकल्प वाला मुरेठा खोल दिया है। मुरेठा खोलने के बाद गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्य ...और पढ़ें

HighLights
- सम्राट चौधरी ने पगड़ी त्यागने के बाद बड़ा संदेश दे दिया है।
- सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के बारे में भी बड़ी बात कही।
- सम्राट चौधरी ने एनडीए सरकार को लेकर भी बयान दिया।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News Today: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अयोध्या में अपने संकल्प वाला मुरेठा (पगड़ी) खोल दिया है। पगड़ी उतारने के बाद गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अभिनंदन समारोह का भी आयोजन हुआ।
प्रदेश मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) पर फूल बरसाए गए और उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उनकी आरती उतारी गई। इस दौरान प्रदेश महिला मोर्चा के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनकी प्रशंसा की। सम्राट ने सबका आभार जताया।
सम्राट चौधरी ने दे दिया बड़ा संदेश
सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने कहा कि संकल्प पूरा होने के बाद प्रभु श्रीराम के चरणों में अपना मुरेठा समर्पित किया हूं। भाजपा बिहार के विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार और अच्छे से चलेगी। देश विकसित हो रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत श्रेष्ठ होगा। इसमें बिहार अपना योगदान देगा।
इस मौके प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी सजल झा एवं उपाध्यक्ष शीला कुशवाहा के अलावा बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
ये भी पढ़ें
Nitish Kumar: बैक टू बैक पुल गिरने के बाद एक्शन में आए CM नीतीश कुमार, अधिकारियों को दे दिया ये आदेश